आईवीएफ [In-vitro fertilization] चिकित्सा विज्ञान की एक तकनीक हैं, IVF के माध्यम से निसंतान दंपतियों को संतान सुख उपलब्ध कराया जाता हैं। आईवीएफ पद्धति का जन्म इंग्लैंड में सन् 1978 में हुआ था। जिस महिला का फेलोपियन ट्यूब ब्लाक हो जाता हैं वे जब पति के साथ सहवास करती हैं तो फेलोपियन ट्यूब ब्लाक होने की वजह से पुरुष के शुक्राणु महिला के अंडाणु तक नहीं पहुंच पाते हैं फलस्वरूप निषेचन fertilization की प्रक्रिया पूरी नहीं होती हैं। ऐसी परिस्थिति में Ivf center में महिला के ताज़े अंडाणु एकत्र कर पुरुष शुक्राणु से Test tube में निषेचन fertilization करवाया जाता हैं। यदि यह निषेचन सफल होकर कुछ सप्ताह में भ्रूण बनने लगता हैं तो इस भ्रूण को बच्चें के पैदा होने तक माता के गर्भ में प्रतिस्थापित कर दिया जाता हैं। इस विधि को आईवीएफ या In-vitro fertilization कहतें हैं। IVF आईवीएफ कब करवाना चाहिए चिकित्सकों के अनुसार यदि महिला और पुरुष एक साल से बिना किसी गर्भनिरोधक तरीके के सहवास कर रहें हों और उसके बाद भी महिला को गर्भधारण नहीं हो रहा हैं तो उन्हें "Ivf center near me" सर्च कर वहां मौज...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं