दूध पीनें के फायदें और नुकसान भारतीय संस्कृति और समाज में दूध इस तरह से रचा बसा हैं कि बिना दूध के किसी सांस्कृतिक या धार्मिक आयोजन की कल्पना करना भी असंभव हो जाता हैं । यहाँ तक की भारतीयों ने अंग्रेजों से विरासत में मिली चाय को भी दूधमय कर दिया हैं आज के सन्दर्भ में बिना दूध के चाय की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं । दूध का नाम लिया और गोपाल कृष्ण कन्हैया के नाम का जिक्र न हो तो लेख अधूरा सा लगता हैं कृष्ण भगवान जिनका बचपन ही गाय ,दूध और माखन के इर्दगिर्द घूमता हैं । दूध को सम्पूर्ण आहार माना गया हैं ।और भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राष्ट्र हैं । तो दूध पीनें के फायदे और नुकसान के बारें जाननें से पहले दूध के बारें में आवश्यक जानकारी के बारें में गाय के दूध में पाए जानें वाले पौषक तत्व Nutritional value of cows milk कार्बोहाइड्रेट ---------- 5.26 ग्राम वसा -------------- 3.25 ग्राम प्रोटीन ---------------- 3.22 ग्राम विटामीन ए --------------- 28 iu विटामीन B1---------------- 0.44 मिलीग्राम विटामीन B2 ---...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं