निम्बू # परिचय::- निम्बू विश्व के हरेक राष्ट्र में उगाया और उपयोग किया जानें वाला फल हैं. आयुर्वैद में इसको रहस्यमय औषधि के रूप में माना जाता हैं.इसके रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं,इसके अलावा इसके छिलकों में उड़नशील तेल होता हैं.निम्बू अकेला न लेकर किसी पदार्थ जैसे पानी, खाद्य पदार्थ आदि में मिलाकर लिया जाता हैं. निम्बू में प्रोटीन १ प्रतिशत ,वसा ०.९ प्रतिशत ,कार्बोहाइड्रेट ११.१ प्रतिशत, लोह तत्व ०.२६ प्रतिशत, कैल्सियम ७० मि.ग्राम,नियासिन ०.१ मि.ग्राम ,जल ८५ प्रतिशत तथा ऊर्जा लगभग ५७ कैलोरी होती हैं. # निम्बू के फायदे::- १. कब्ज होनें पर दो चम्मच निम्बू रस तथा दो चम्मच शक्कर एक कप पानी में घोलकर रात को सोतें समय लेंनें से आराम मिलता हैं. २.हिचकी होनें पर निम्बू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें. ३. निम्बू के छिलकों को सुखाकर उसमें काला नमक और सरसों का तेल मिलाकर मसूड़ों पर लगानें से पायरिया में आराम मिलता हैं. ४. सिर में फुंसिया हो...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं