औषधीय गुण से भरपूर है गेंदा गेंदा भारत की धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, पारिवारिक आदि न जानें कितनी दिनचर्या में रचा बसा हुआ है,हर समारोह,रिती रिवाज, धार्मिक कार्य गेंदा फूल के बिना अधूरा है या यूं कह लो "बिन गेंदा सब सूना" गेंदा फूल बिना जाति धर्म,पंथ,सम्प्रदाय, में भेदभाव किए जन्म से लेकर श्मसान तक मनुष्य का साथ निभाता हैं । गुलाब फूलों का राजा है तो गेंदा फूल प्रधानमंत्री हैं । यदि गेंदा के औषधीय गुण की बात करें तो 3 से 4 फ़ीट तक बढ़ने वाला यह पौधा बहुत सी बीमारियों को जड़ मूल से समाप्त कर देता हैं । तो आईए जानते हैं गेंदा के औषधीय गुण के बारे में गेंदा गेंदा का संस्कृत नाम पुष्पा,झंडु गेंदा का हिंदी प्रचलित नाम हजारी,गुल जाफरी,मखमली गेंदा का अंग्रेजी नाम Marigold गेंदा का वैज्ञानिक नाम Tagetes आजकल गेंदा फूल की 150 से ज्यादा प्रजाति प्रचलन में हैं किंतु हम यहां मूल देशी गेंदा की प्रजाति के औषधीय गुण की चर्चा करेंगें आयुर्वेद मतानुसार गेंदा की प्रकृति गेंदे की पत्ती,तना और जड़ तीखी, कड़वी, कसैली, इसका फल और फल मधुर हो...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं