5 तरीकों से आप फलों और सब्जियों से अधिक पोषण प्राप्त करेंगे ।5 Tricks for getting enough fruits and vegetables
फल और सब्जियां जीवन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन फल और सब्जियों को आहार में शामिल करना दिनोदिन मुश्किल हो रहा हैं चाहतें हुए भी आप और आपके बच्चों के लिए फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा मिलना मुश्किल हो रहा हैं। प्रोड्यूस फॉर बेटर हेल्थ फाउंडेशन की 2020 स्टेट ऑफ द प्लेट रिपोर्ट के अनुसार, पोषण विशेषज्ञों की सलाह की अधिक फल और सब्जियां खाएं के बावजूद पिछले छह वर्षों में खपत में गिरावट आई है। 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्क, जो आमतौर पर सबसे अधिक फल और सब्जियां खाते हैं, में सबसे महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है। सब्जियों और फलों का समुचित सेवन किसी भी उम्र के व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि फल और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और फायबर बीमार होने से बचाते हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञों का कहना हैं कि जैसे जैसे उम्र बढ़ती हैं वैसे वैसे व्यक्ति में ह्रदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ती जाती हैं। किन्तु आहार में सब्जियों और फलों की पर्याप्त मात्रा इन बीमारियों से बचाती हैं और शरीर को पोषण देने के साथ रो...