सिंथेटिक दूध (synthetic milk) क्या हैं सिंथेटिक दूध (synthetic milk) कृत्रिम रूप से बनाया गया दूध होता हैं,जो गाय या भैंस के दूध से वसा निकालकर बचे हुये सपरेटा दूध में यूरिया,डिटरजेंट़,कास्टिक सोड़ा, स्टार्च आयल,ग्लूकोज शेंपू,हाइड्रोजन पराआँक्साइड़,डालडा आयल,चाक,चूना आदि मिलाकर बनाया जाता हैं.स्किमड़ दूध पावड़र में भी यही वस्तुएँ मिलाकर उसे दूध में परिवर्तित कर दिया जाता हैं. सिंथेटिक दूध से जान को खतरा ::: सिंथेटिक दूध मानव के लिये धीमा ज़हर होता हैं,इससे मानव शरीर बीमारी के घर में बदल जाता हैं,आईयें जानतें हैं, इससे होनें वाली स्वास्थ समस्याओं को ० सिंथेटिक दूध का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव छोट़े बच्चों पर होता हैं,क्योंकि उनका सम्पूर्ण आहार दूध ही होता हैं, इस दूध के सेवन से बच्चा कुपोषित हो जाता हैं,क्योंकि बच्चों के विकास के लिये ज़रूरी विटामिन, प्रोटीन इस दूध से बच्चों को नही मिलतें हैं. ० सिंथेटिक दूध में यूरिया,पेंट,और डिटरजेंट मिला होता हैं, जिनसे किड़नी फेल होनें का का खतरा पैदा हो जाता हैं. ० वर्षों तक लगातार सिंथेटिक दूध के सेवन से स्त्र...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं