स्तनपान [Breastfeeding] कराने वाली माताओं में स्तनों की समस्या और उसका समाधान स्तन चूचक में दुखन एवं दरारें, स्तन में सूजन एवं दर्द, स्तनों का संक्रमण, दुग्ध स्राव कम होना आदि प्रसव उपरांत स्तनों की प्रायः होने वाली समस्याएँ हैं। यह समस्याएँ गलत ढंग से स्तनपान कराने के कारण हो सकती हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि स्तनपान कराने के सही ढंग के बारे में जानकारी हो । स्तनपान का सही तरीका क्या हैं • बच्चे को ठीक स्थिति में रखें और ठीक तरीके से स्तन से लगाएँ । • बच्चे को स्तन के सामने अपने समीप पकड़ें, जिससे बच्चे की गर्दन व शरीर सीधा हो और सहारा मिले। • बच्चे को दिन रात, बार-बार स्तनपान कराना चाहिए, जितनी बार और जितनी देर वह चाहे 24 घण्टे में कम से कम 8 बार स्तनपान कराना चाहिए। • बच्चे को दूसरे स्तन से स्तनपान कराने से पहले उसे पहले स्तन से पूरा दूध पी लेने दें। बच्चे को सही ढंग से स्तन से कैसे लगाएं? • बच्चे के निचले होंठ पर स्तन चूचक से गुदगुदी करें ताकि वह मुँह खोल दे • जैसे ही बच्चे का पूरा मुँह खुले, शीघ्रता से बच्चे को स्तन से लगाएँ। • बच्चे के मुँह में केवल स्तन चूचक ही नहीं...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं