सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

शादी से पहले के मेडिकल टेस्ट medical test before marriage लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शादी से पहले के मेडिकल टेस्ट [medical test before marriage]

शादी से पहले के मेडिकल टेस्ट [medical test before marriage] सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भारत में शादी से पहले लड़के लड़कियों की कुंडली मिलानें की परंपरा हैं,यदि कुंडली मिल जाती हैं तो पंडित जी दोनों पक्षों को शादी के लिए हां कह देते हैं, लेकिन हमारे यहां शादी से पहले लड़के लड़कियों का मेडिकल टेस्ट न के बराबर होता हैं और इसी कारण शादी के बाद आनें वाली संतानों को ऐसी कई आनुवंशिक और जन्मजात बीमारियों से जुझना पड़ता है । जो लाइलाज और बच्चों को स्थाई अपंग बना देती हैं ।  ऐसी बीमारियों से बचने और माता-पिता का सुखी वैवाहिक जीवन हो इसके लिए शादी से पहले कुछ आवश्यक मेडिकल टेस्ट Premarital medical Test अवश्य कराने चाहिए। जैसे 1.आर.एच.असंगति टेस्ट [Rh incompatibility Test ] Rh factor लाल रक्त कोशिकाओं पर पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता हैं । दुनियाभर में लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या Rh positive होती हैं जबकि 15 प्रतिशत जनसंख्या Rh negative होती हैं । यदि Rh positive और Rh negative स्त्री पुरुष शादी कर बच्चा पैदा करतें हैं और यदि मां Rh negative हुई और होनें वाला बच्चा Rh positive हुआ तो‌ मां का शरीर...