आंख की पलकें क्यों फडकती हैं भारत में यदि किसी की बांयी या दांयी आंख फडकती हैं, तो लोग इसे स्वास्थ संबंधित समस्या न मानकर इसे किसी होनें वाली घटना की शुभता अशुभता का अनुमान लगातें हैं । रीना दोपहर के काम निपटाकर अपने अपार्टमेंट की अन्य महिलाओं के साथ गपशप कर रहीं थी , बातचीत के दौरान ही रीना ने अपनी पड़ोसन को बताया की पिछले दो-तीन दिनों से उसकी दांयी आंख फडक रहीं हैं पता नहीं आंख में क्या समस्या हैं ? इस पर रीना की पड़ोसन तपाक से बोल पड़ी अरे ! रीना फिर तो तुम्हारे घर जरुर कोई मेहमान आने वाला है, दांयी आंख फड़कने का मतलब यही होता हैं । अब इत्तेफाक से उसी दिन रीना का भाई उससे मिलने आ जाता हैं ,अब तो रीना को भी यह विश्वास हो गया ,कि दांयी आंख फडकने का मतलब घर पर कोई मेहमान आना ही होता हैं । लेकिन जब बहुत दिन गुजर जाने के बाद भी रीना की दांयी आंख फड़कना बंद नहीं हुई तो रीना ने अपने पति को बताया कि बहुत दिनों से उसकी दांयी आंख फडक रहीं हैं , और अभी दो तीन दिनों से उसे आंख में दर्द भी हो रहा हैं । रीना के पति ने इस पर रीना को नेत्ररोग विशेषज्ञ से आंखें दिखाने...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं