Rainy season :: ह्रदयरोगी ये सावधानियां जरुर रखें Rainy season यानि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और इसके साथ ही वातावरण में उमस नमी और ठंडाई घुल जाती हैं। ह्रदयरोग विशेषज्ञों की मानें तो बरसात से लेकर ठंड की शुरुआत तक जाती में दर्द,एंजाइना, ह्रदयरोग के बहुत अधिक मामले प्रकाश में आते हैं। ऐसे निम्न कारणों से होता है । • बरसात में यदि कोई ह्रदयरोगी, उच्च रक्तचाप का मरीज, मधुमेह रोगी लम्बें समय तक गीला होता है तो शरीर में ठंड उतर जाती हैं। फलस्वरूप ह्रदय की धमनियां सिकुड़ जाती है और ह्रदय को अधिक क्षमता से कार्य करना पड़ता हैं। जब ह्रदय अधिक कार्यक्षमता से काम करता है तो रक्तचाप बढ़ जाता है और ह्रदयरोग के ओर गंभीर होने की संभावना बन जाती है । दूसरे शब्दों में कहें तो heart attack आनें की संभावना होती है। • बरसात के मौसम में उमस अधिक होने और पसीना अधिक निकलने के कारण रक्त गाढ़ा होने और रक्त का थक्का बनने की संभावना बहुत अधिक होती हैं । • लम्बें समय तक बरसात होने से शारीरिक गतिविधि नहीं हो पाती ऐसा उन बुजुर्गों के साथ अधिक होता है जो सुबह शाम मार्निंग वाक के लिए पा...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं