कोरोनाकाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कर रहे हैं इस्तेमाल तो इन बातों की गांठ बांध लें प्रथ्वी पर जब से इंसानों का अस्तित्व है महामारीयां भी तभी से इंसानों को चुनौती देती आ रही हैं विश्व युद्ध के बाद यदि किसी ने धरती पर जनसंख्या का सबसे अधिक सफाया किया हैं तो वह महामारी ही है । चाहें वह सन् 1918 का स्पेनिश फ्लू हो या सन् 1994 का सूरत प्लेग अब यह अलग बात है कि इंसान महामारीयों पर नियंत्रण करने में अधिकांश समय सफल रहा किन्तु कुछ बीमारीयां इंसानी अस्तित्व के लिए इतनी अधिक चुनोतीपूर्ण साबित हुई कि इनसे निपटने के इंसानी प्रयास नाकाफी साबित होने लगे। कोविड -19 भी इसी प्रकार की एक महामारी है जो अपने स्वरूप में तेजी परिवर्तन लाकर वैक्सीनेशन रुपी इंसानी प्रयासों को नाकाफी साबित करने में लगी है, वुहान से निकलकर अब तक इस बीमारी के वायरस ने नए नए रुप धारण कर लिए हैं जैसे ब्रिटेन स्ट्रेन, दक्षिण अफ्रीका स्ट्रेन, ब्राजील स्ट्रेन आदि । महामारीयों को फैलने से रोकने के लिए किए गए कुछ प्रयास सदैव इंसानों के हाथ में रहें हैं किन्तु इंसान ने इन्हें कभी गंभीरता से नहीं लिया ऐसा ही एक प्रयास हम पब...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं