सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) * सूचना का अधिकार यानी राइट टू इंफॉर्मेशन (RTI) भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक कानून है. * इस कानून के तहत देश के हर नागरिक को सरकार की पॉलिसी और अन्य गतिविधियों व सूचना की जानकारी मांगने का हक दिया जाता है. * RTI भारत की संसद द्वारा पारित एक कानून है जो 12 अक्टूबर 2005 को लागू हुआ. * RTI हर नागरिक को अधिकार देता है कि वह > सरकार से कोई भी सवाल पूछ सके या कोई भी सूचना ले सके. > किसी भी सरकारी दस्तावेज की प्रमाणित प्रति ले सके. > किसी भी सरकारी दस्तावेज की जांच कर सके. > किसी भी सरकारी काम में इस्तेमाल सामग्री का प्रमाणित नमूना ले सके. * इस कानून का मकसद सरकारी महकमों की जवाबदेही तय करना होता है और ट्रांसपेरेंसी लाना होता है ताकि करप्शन पर अंकुश लग सके. * इस कानून का उपयोग सिर्फ भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं. * इस कानून में निगम यूनियन कंपनी वगैरह को सूचना देने का प्रावधान नहीं है क्योंकि यह नागरिक की परिभाषा में नहीं आते. * अगर आपके बच्चों के स्कूल के टीचर अक्सर गैरहाजिरी रहते हो, आपके आसपास की सड़के खराब हालात में हो, सर...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं