सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मलेरिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

MALARIA - लक्षण, कारण और उपचार

मलेरिया परिचय::- मलेरिया [MALARIA] दो इटालियन शब्द "माल" और "अरिया" से मिलकर बना हैं जिसका शाब्दिक अर्थ हैं "खराब वायु" 18 वीं शताब्दी में जब मलेरिया होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं था तब लोगों का मत था कि मलेरिया होने का कारण दलदली भूमि के आसपास की हवा खराब होती हैं इस कारण मलेरिया होता हैं। मलेरिया के मच्छरों का सर्वाधिक प्रसार भूमध्यसागरीय क्षेत्रों की उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में होता हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो मलेरिया अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में मलेरिया के मामले अधिक पाए जाते हैं। मलेरिया विश्व की दस सबसे प्रचलित बीमारियों मे से एक है, जो प्रतिवर्ष विश्व के साठ करोड़ लोगों को अपनी चपेट में लेता है.यह रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है, मलेरिया[MALARIA] कैसे फैलता है  मलेरिया परजीवी के जीवन चक्र का कुछ भाग मनुष्य के रक्त में तथा शेष भाग मच्छर के शरीर में गुजरता है ।जब मादा एनाफिलीज मच्छर मलेरिया संक्रमित व्यक्ति का रक्त चूसती हैं, तो रक्त के साथ मलेरिया परजीवी भी उसके अमाशय में पंहुचा जातें हैं। 10 से 14 दिन ब...