सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MALARIA - लक्षण, कारण और उपचार

मलेरिया परिचय::-

मलेरिया [MALARIA] दो इटालियन शब्द "माल" और "अरिया" से मिलकर बना हैं जिसका शाब्दिक अर्थ हैं "खराब वायु" 18 वीं शताब्दी में जब मलेरिया होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं था तब लोगों का मत था कि मलेरिया होने का कारण दलदली भूमि के आसपास की हवा खराब होती हैं इस कारण मलेरिया होता हैं।

मलेरिया के मच्छरों का सर्वाधिक प्रसार भूमध्यसागरीय क्षेत्रों की उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में होता हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो मलेरिया अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में मलेरिया के मामले अधिक पाए जाते हैं।

मलेरिया विश्व की दस सबसे प्रचलित बीमारियों मे से एक है, जो प्रतिवर्ष विश्व के साठ करोड़ लोगों को अपनी चपेट में लेता है.यह रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है,

मलेरिया मच्छर


मलेरिया[MALARIA] कैसे फैलता है 

मलेरिया परजीवी के जीवन चक्र का कुछ भाग मनुष्य के रक्त में तथा शेष भाग मच्छर के शरीर में गुजरता है ।जब मादा एनाफिलीज मच्छर मलेरिया संक्रमित व्यक्ति का रक्त चूसती हैं, तो रक्त के साथ मलेरिया परजीवी भी उसके अमाशय में पंहुचा जातें हैं। 10 से 14 दिन बाद यह संक्रमित मलेरिया संक्रमण करने में सक्षम हो जाती हैं और जब यह संक्रमित मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटती है तो परजीवी [Protozoa] लार के साथ स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पंहुच जातें हैं ।

मलेरिया परजीवी [malaria Protozoa]  के मनुष्य के शरीर में प्रवेश करने के 14 से 21 दिन के भीतर बुखार आता है,जिसे incubation period कहते हैं।

इस प्रकार मलेरिया एक मलेरिया रोगी से मादा एनाफिलीज मच्छर दर्शाया बहुत से लोगों तक फैलता हैं ।


मलेरिया के मुख्यत: चार परजीवी होते है.


१.प्लाज्मोडियम वायवेक्स Plasmodium vivax


मलेरिया को फैलाने वाली यह सर्वप्रमुख प्रजाति है,यह प्रजाति लीवर में अपना प्राथमिक विकास 6 से 8 दिन में पूरा करती हैं, इसके पश्चात ये लाल रक्त कणिकाओं [Red blood cells] में प्रवेश कर अपना संपूर्ण विकास करते हैं,जब Plasmodium vivax ,Red blood cells में प्रवेश करते हैं तो Red blood cells फटना शुरू हो जातें हैं और रोगी को ठंड लगकर तेज बुखार आता है।


२.प्लाज्मोडियम फेल्सिफेरम Plasmodium falciparum


यह मलेरिया परजीवी सबसे गंभीर किस्म का होता है, जिसमें रोगी अचेतावस्था मे चला जाता है,और
स्थिति  गंभीर होनें पर रोगी की मौत भी हो जाती है
.

३.प्लाज्मोडियम ओवल Plasmodium ovale


मलेरिया के यह परजीवी मनुष्य के लिये उतने घातक नहीं होते जितने की फेल्सिफेरम.


४.प्लाज्मोडियम मलेरी Plasmodium malariae


मलेरिया के यह परजीवी भी मनुष्य के लिये उतने घातक नहीं जितने ऊपर के दो परजीवी होते है.


मलेरिया के लक्षण::-MALARIA KE LAXAN


१.कंपकंपी लगकर तेज़ बुखार आता है,जो पसीना निकलनें पर उतर जाता है

२.सिरदर्द

३.शरीर में तेज़ ,असहनीय पीड़ा होती है.

४.उल्टी होना चक्कर आना.

५.खून की कमी.

 मलेरिया का समानांतर आयुर्वेदिक  उपचार::-



मलेरिया होनें पर चिकित्सक द्वारा दी गई क्लोरोक्वीन,हाइड्राक्सी क्लोरोक्वीन लेनें के साथ आयुर्वेदिक समानांतर उपचार भी अपनायें इससे व्यक्ति इन औषधीयों के साइड इफेक्ट्स से बच जाता हैं ।

आयुर्वैद चिकित्सा में मलेरिया का वर्णन विषम ज्वर के रूप में किया गया है.मिथ्या आहार के कारण दोष प्रकुपित होकर अमाशय में स्थित हो जाती है,तो ज़ठराग्नि दुर्बल होकर भोजन का आम बना देती है,जिससे आमदोष उत्पन्न होकर ज्वर बना देता है.


१.त्रिभुवनकिर्ती रस,आनंद भैरव रस, महासुदर्शन चूर्ण को समान भाग में मिलाकर तीन समय जल के साथ लें.


२.गिलोय ,चिरायता,नीम,तुलसी,अदरक को एक एक अनुपात में मिलाकर काढ़ा बना ले व इसे तीन दिनों तक सुबह शाम १०० मि.ली.के हिसाब से लें


३.वत्सनाभ का चूर्ण रोज़ रात को सोते समय एक चम्मच दूध के साथ लें.


४.त्रिफला २ ग्राम प्रतिदिन गर्म जल के भोजन उपरान्त लें.


मलेरिया से बचाव के लिए सावधानी::-



१.घर के आसपास पानी इकठ्ठा न होनें दे,यदि पानी में लार्वा दिखे तो केरोसिन ड़ालकर नष्ट कर दें.


२.घरों के अन्दर साफ सफाई के लिये गोमूत्र से घर का पोछा लगायें.


३.पीनें के पानी में तुलसी पत्तियाँ ज़रूर ड़ालें.

४.घर के आसपास तालाब या कुएं हैं तो उसमें मलेरिया मच्छर के लार्वा खाने वाली गेम्बूसिया मछली डालें ।

५.शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करने से मच्छर नहीं आते हैं । अतः घरों के आसपास नीम की पत्तियों का धुआं अवश्य करें।


मलेरिया के मच्छर 


जैसा की आप जानते हैं मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता हैं, भारत में मादा एनाफिलीज मच्छर की 56 प्रजाति पाई जाती हैं। इनमें से चार प्रजाति ही मलेरिया फैलाने के लिए उत्तरदायी होती हैं ।

1.एनाफिलीज क्यूलीसीफेसीज 


भारत के उच्च तापमान वाले राज्यों जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक होता हैं वहां यह प्रजाति बहुतायत में पाई जाती हैं ।


2.एनाफिलीज एन्यूलैरिस


यह प्रजाति संपूर्ण भारत में पाई जाती है।


3.एनाफिलीज स्टीफेन्साई

यह प्रजाति भारत के शहरी क्षेत्रों में नालों के आसपास बहुतायत से पाई जाती हैं।


4.एनाफिलीज फ्लूवाइटालिस


यह प्रजाति घने जंगलों और पहाड़ों में पाई जाती हैं ।


मादा एनाफिलीज रुके हुए पानी में अंडे देती हैं। इन अंडों के जीवन चक्र की चार अवस्थाएं होती है 

1.अंडे

2.लार्वा

3.प्यूपा

4.मच्छर


मादा एनाफिलीज या मलेरिया मच्छर की पहचान कैसे करें


1.मादा एनाफिलीज मच्छर शाम के समय या रात में काटती हैं।

2.यह विश्राम के लिए अंधेरा या छायादार स्थान पसंद करती हैं।

3.खून चूसने के बाद आसपास बैठकर थोड़ी देर विश्राम करती हैं।

4.बैठते समय अपना सिर निचे रखती हैं ।


• निपाह वायरस


प्रश्न - विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता हैं ?

उत्तर - विश्व मलेरिया दिवस प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को मनाया जाता हैं। विश्व मलेरिया दिवस मनाने की शुरुआत 25 अप्रैल 2008 को हुई थी।

प्रश्न - विश्व मलेरिया दिवस क्यों मनाया जाता हैं ?

उत्तर- विश्व मलेरिया दिवस मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य

• मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करना

• मलेरिया से होने वाली मौतों को रोकना

• मलेरिया रोग का नियंत्रण करना 


लेखक : डाक्टर पी.के.व्यास
आयुर्वेदाचार्य, बीएएमएस






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...