मांसपेशियों में दर्द होनें पर क्या उपचार करें |Mascular Pain मीरा एक कामकाजी महिला हैं जो आफिस का काम करने के अलावा चूल्हा चोका भी संभालती हैं। मीरा को हर दूसरे तीसरे दिन मांसपेशियों में दर्द(Mascular Pain) और ऐंठन की समस्या हो जाती हैं और ऐसा पिछले दस सालों से हो रहा हैं। मीरा ने मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। एक दिन मीरा कार चलाकर आफिस जा रही थी कि अचानक पैरों की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन आ गया और मीरा का पांव कार के ब्रेक को नहीं दबा पाया नतीजा यह हुआ कि मीरा ने अपनी कार आगे चलती हुई बाइक में दे मारी और अब मीरा और बाइक सवार दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। यदि आप भी मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या को लेकर मीरा की तरह लापरवाह हैं तो सावधान हो जाएं और समस्या बढ़ने से पहले उसे रोक लें मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन क्यों होता हैं लगातार अधिक शारीरिक श्रम से जो लोग बिना ब्रेक लिए बहुत अधिक शारीरिक श्रम करतें हैं उन्हें एक निश्चित समय बाद मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या से गुजरना पड़ता हैं। मजदूर, खड़े...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं