ट्यूबरकुलोसिस क्या हैं Tuberculosis या क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी हैं.जो एक व्यक्ति से दूसरें व्यक्ति तक सम्पर्क के माध्यम से प्रसारित होती हैं. यह एक जीवाणु (Bacteria) से होनें वाला रोग हैं,इस जीवाणु का नाम Microbacterium Tuberculosis हैं. # टी.बी.का इतिहास :: टी.बी.दुनिया की सबसे प्राचीन बीमारियों में से एक मानी गई हैं,जिसका वर्णन ॠग्वेद,अथर्ववेद ,चरक संहिता सुश्रुत संहिता आदि ग्रंथों में बड़ें विस्तारपूर्वक अलग-अलग नामों से मिलता हैं. किसी ग्रंथ में इसे राजयोग,किसी में यक्ष्मा तो किसी में बालसा,क्षय तपेदिक आदि नामों से संबोंधित किया गया हैं. शिव पुराण में वर्णन हैं,कि दक्ष प्रजापति ने अपने जमाई को क्रोध में आकर क्षय रोग से पीड़ित होनें का श्राप दिया था. मनुष्यों में ट्यूबरकुलोसिस के साक्ष्य इजिप्ट की ममीज् में मिलें हैं,इन ममीज् का काल 2400 से 3000 ईसा पूर्व का माना जाता हैं. इसके पूर्व यह बीमारी जँगली भैंसों में पाई जाती थी,ऐसा माना जाता हैं,कि जंगली भैंसों से ही टीबी की बीमारी मनुष्यों में फैली थी. इसका आधुनिक नाम ट्यूबरकुलोसिस (Tubercu...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं