सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भारत की जनजाति भील लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारत की जनजाति ::: भील (Tribes of India ::: BHEEL)

#1.भील जनजाति :::: भील जनजाति भारत की आदिम जनजाति हैं.भील शब्द द्रविड़ शब्द बिल्ल का रूपातंरण हैं,जिसका अर्थ हैं धनुष चूंकि यह जाति धनुष विधा में निपुण होती हैं,अत : इसी से इसका नाम भील पड़ा. भीलों का उल्लेख रामायण, महाभारत और पुराणों में भी मिलता हैं. वैदिक काल की अनार्य जातियों में शामिल निषाद में एक जाति भील भी थी. #2.भील जनजाति का भौगोलिक वितरण :::: यह जनजाति मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में पाई जाती हैं. मध्यप्रदेश के पश्चिमी जिलों झाबुआ, अलीराजपुर, धार,बड़वानी आदि जिलें इस जनजाति की बाहुल्यता वालें हैं. भील भारत की 3 री बड़ी जनजाति हैं.मध्यप्रदेश की यह सबसे बड़ी जनजाति हैं,जिसका कुल जनजाति जनसँख्या में 37.7% योगदान  हैं.(जनगणना 2011) # 3.भील जनजाति की शारीरिक विशेषता :::: भील  ठिगनें,बाल घुंघरालें,नाक चोड़ी और त्वचा का रंग ताम्बिया जैसी शारीरिक विशेषताओं से युक्त होतें हैं. अन्य जनजातियों की तुलना में भील सुंदर होतें हैं. यह जनजाति  प्रोट़ो आस्ट्रेलाइड़ परिवार का प्रतिनिधित्व करती हैं. #4.भीलों का निवास ::: भील...