how to make hair shiny।बालों को चमकदार कैसे बनाएं कच्चे दूध में शहद या पिसा मेथी दाना मिलाकर बालों में लगाने से बाल काफी मजबूत और चमकदार होते हैं। सौंदर्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूध के प्रयोग से रूखे, बेजान और उलझे बालों की मुसीबत से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चूंकि बाल प्रोटीन से बने होते हैं। दूध में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए बालों में दूध का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। सबसे खास बात यह है कि दूध को बालों में लगाने के साथ-साथ अगर आप प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में भी दूध पीती हैं तो आपको काफी अधिक फायदा मिलेगा। खासतौर पर अगर आप शाकाहारी हैं। दूध में फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिंस और तरह-तरह के मिनरल्स होते हैं। दूध में पाया जाने वाला फोलेट और बायोटिन बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम के साथ ही आयरन और जिंक भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। कच्चे दूध को सीधा बालों में लगाने से भी काफी फायदा होता है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार आलिव आइल में विटामिन ई क...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं