#1. लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या हैं ? लाड़ली लक्ष्मी मध्यप्रदेश शासन द्धारा बालिकाओं की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन लानें के लियें सन् 2006 में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना हैं. #2. योजना के उद्देश्य • बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक धारणा बनाना. • बालिकाओं की जन्म दर में सुधार लाना. • बालिकाओं की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर उन्हें समाज में पहचान दिलाना. • जन्म से ही बालिकाओं के बेहतर भविष्य की आधारशीला रखना. • बालिका भ्रूण हत्या को हतोत्साहित करना. #3. योजना के लिये नोड़ल विभाग महिला और बाल विकास विभाग ,मध्यप्रदेश #4. लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता शर्तें • इस योजना का लाभ 1 जनवरी,सन् 2006 के बाद जन्मी बालिकाओं को मिलेगा. • बालिका के माता - पिता म.प्र.के मूल निवासी होना चाहियें. • यह योजना दो संतान तक ही सीमित हैं यदि प्रथम संतान बालिका हो तो द्धितीय संतान होनें के बाद माता - पिता में से किसी एक को परिवार नियोजन करवाना अनिवार्य होगा. • द्धितीय संतान के जन्म से एक वर्ष पूर्व प्रथम बालिका का आवेदन प्रस...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं