Crying is also beneficial for good health। अच्छी सेहत के लिए रोना भी है फायदेमंद होता हैं जिस प्रकार हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है उसी तरह रोना भी कम फायदेमंद नहीं। हाल ही येल • यूनिवर्सिटी द्वारा किए एक शोध में पाया गया कि रोना सेहत के लिए लाभदायक होता है। शोध के अनुसार अगर कष्टप्रद स्थिति में भी आंख से आंसू नहीं आते हैं तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए क्योंकि यह एक असामान्य स्थिति है। यह भी ध्यान रखें कि रोना कमजोरी की निशानी नहीं है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से बचने का उपाय है। अध्ययन में पाया गया है कि रोने के बाद त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ जाती है और रोने वाले की सांसें गुहरी चलने लगती है। यह दोनों बातें सेहत की दृष्टि से अच्छी मानी जाती है। क्यों आते हैं आंसू चिकित्सा विज्ञान के अनुसार हमारी आईबाल (नेत्र गोलक) और पलकों के बीच लेक्रिमल ग्लेंड (अश्रु ग्रन्थि) हैं, जहां से आंसू निकलते हैं। जब हम पलकें झपकाते हैं तो फ्ल्यूड हमारी आंखों पर फैल जाता है और फिर अश्रु ग्रंथि से निकलने लगता है। जब आंसू ओवरफ्लो होते हैं तो गालों से लुढ़कने लगते हैं और नाक भी...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं