Homemade way to keep grains safe and its benefits।अनाज सुरक्षित रखने का देसी तरीका और इसके फायदे आजकल अनाज भंडारण में एमोनियम फास्फेट जिसे सल्फास कहते है, का उपयोग किया जाता है। ऐसे रसायनों से इंसान की बीमारी से लड़ने की क्षमता ही खत्म हो जाती है। जुकाम से लेकर कैंसर तक की हर बीमारी की पकड़ में ऐसा व्यक्ति जल्दी आता है। प्रकृति से हमें तोहफे में मिले इम्यून सिस्टम में कमजोरी आती जाती है। जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है। देसी तरीका अनाज को सुरक्षित रखने का बिना खर्च मौजूद है और हर किसान को इसकी जानकारी होनी चाहिए। नीम के पत्तों से लेकर मिर्च, हींग का प्रयोग गेहूं को सड़ने से बचाने के बेहद कारगर देसी तरीके परंपरागत ज्ञान में मौजूद है लेकिन जल्दबाजी के आलम में अपनी ही सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। दिलचस्प है कि आर्गनिक तरीके से उगाई गई फसल को रासायनिक तरीके से रख रखाव कर अनाज को जहरीला बनाकर खुद और आम इन्सान के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। खेती विरासत मिशन के डायरेक्टर उमेंद्र दन बताते हैं कि मलमल के कपड़े की तीन-चार तह के बीच हींग रख कर गेहूं म...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं