हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन सल्फेट क्या हैं ,यह कोरोना वायरस के उपचार में किस तरह से प्रयोग की जा रही हैं। Hydroxychloroquine SULFATE in hindi
हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन सल्फेट क्या हैं Hydroxychloroquine SULFATE in hindi हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन सल्फेट मलेरिया के उपचार या बचाव के लियें उपयोग की जानें वाली आधुनिक दवाई हैं । हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन की खोज सन् 1940 के विश्व युद्ध के समय की गई थी । हाइड्राक्सीक्लोरोक्विन सल्फेट जब वैज्ञानिको को यह मालूम पड़ा की मलेरिया के उपचार में प्रयोग की जा रही परंपरागत दवा chlroquine मलेरिया को रोकनें में असफल सिद्ध हो रही हैं तो उन्होनें मलेरिया रोधी एक नई दवा हाइड्राक्सीकलोरोक्विन सल्फेट को इसके विकल्प के रूप में खोजा था । Hydroxychlroquie SULFATE अमेरिका जैसें देशों में गठिया और ल्यूपस बीमारी के उपचार में भी प्रयोग की जाती हैं । यह दवा शरीर के सूजन के विरूद्ध भी उपयोग में लाई जा रही हैं । Hydroxychlroquine SULFATE मुहँ से ली जानें वाली दवाई हैं जो चिकित्सकीय निर्देंशों के अनुसार prescribed की जाती हैं । हाइड्राक्सीकलोरोक्विन के संबध में कई अपुष्ट अध्ययन यह भी हैं कि यह वायरस से लड़नें हेतू शरीर की प्रतिक्रिया की अधिक क्रियाश...