प्राकृतिक चिकित्सा [Naturopathy] पद्धति क्या हैं,सिद्धान्त और प्राकृतिक चिकित्सा की विधियां प्राकृतिक चिकित्सा Naturopathy स्वस्थ जीवन बिताने की एक कला एवं विज्ञान है। यह ठोस सिद्धांतों पर आधारित एक औषधिरहित रोग निवारण पद्धति है। स्वास्थ्य, रोग तथा चिकित्सा सिद्धांतों के संबंध में प्राकृतिक चिकित्सा के विचार नितान्त मौलिक हैं। "प्राकृतिक चिकित्सा"एक अति प्राचीन विज्ञान है। वेदों व अन्य प्राचीन ग्रंथों में हमें इसके अनेक संदर्भ मिलते हैं। “विजातीय पदार्थ का सिद्धांत", "जीवनी शक्ति सम्बन्धी अवधारणा” तथा अन्य धारणाएं जो प्राकृतिक चिकित्सा को आधार प्रदान करती हैं, प्राचीन ग्रन्थों में पहले से ही उपलब्ध है। तथा इस बात की ओर संकेत करती हैं कि इनका प्रयोग प्राचीन भारत में व्यापक रूप से प्रचलित था। प्राकृतिक चिकित्सा व अन्य चिकित्सा प्रणालियों में मुख्य अन्तर यही है कि प्राकृतिक चिकित्सा का दृष्टिकोण समग्रता का है जबकि अन्य चिकित्सा पद्धतियों का दृष्टिकोण विशिष्टता का। प्राकृतिक चिकित्सा Naturopathy प्रत्येक रोग के अलग-अलग कारण तथा उसकी विशिष्ट चिकित...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं