हँसना सिर्फ मनुष्य के नसीब में हैं,क्या आपनें कभी मनुष्य के अतिरिक्त अन्य जानवर को खिलखिलाकर हँसते देखा हैं,नहीं ना लेकिन फिर भी लोग हँसनें को लेकर इतनें कंजूस दिल होतें हैं,कि यदा कदा बस थोड़ा मुस्करा देतें हैं.हँसना एक प्रकार की थेरेपी हैं,जिसे लाफ्टर थेरेपी (laughter therpy) के नाम से जाना जाता हैं. तो आईयें दोस्तों जानतें हैं हँसने के स्वास्थगत लाभों के बारें में :::: दिल खोलकर हँसनें से मनुष्य का सौन्दर्य निखरता हैं,क्योंकि चेहरे पर मोजूद माँसपेशियों में कसावट आकर झुर्रिया खत्म हो जाती हैं.शोधों से ये बात प्रमाणित हो चुकी हँसनें के दोरान चेहरें की लगभग सौ माँसपेशिया सक्रिय रहती हैं. :::: कैलिफोर्निया विश्वविधालय के शोधों के अनुसार हँसनें से शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं (cells) की मरम्मत तेजी से होती हैं,जिससे कैंसर, टी.बी.जैसी बीमारीयों के उपचार के दोरान ली गई दवाईयाँ अपना असर तीव्रता से दिखाती हैं. :::: हँसना मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मनुष्य को जल्द होनें वालें बुढ़ापे से बचाता हैं.साथ ही एलर्जी, अस्थमा, एड्स जैसे रोगों में जहाँ रोग प्रतिरो...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं