सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हँसना जीवन का सरल और महत्वपूर्ण व्यायाम Healthylifestyle,

हँसना सिर्फ मनुष्य के नसीब में हैं,क्या आपनें कभी मनुष्य के अतिरिक्त अन्य जानवर को खिलखिलाकर हँसते देखा हैं,नहीं ना लेकिन फिर भी लोग हँसनें को लेकर इतनें कंजूस दिल होतें हैं,कि यदा कदा बस थोड़ा मुस्करा देतें हैं.हँसना एक प्रकार की थेरेपी हैं,जिसे लाफ्टर थेरेपी (laughter therpy) के नाम से जाना जाता हैं.
तो आईयें दोस्तों जानतें हैं हँसने के स्वास्थगत लाभों के बारें में


:::: दिल खोलकर हँसनें से मनुष्य का सौन्दर्य निखरता हैं,क्योंकि चेहरे पर मोजूद माँसपेशियों में कसावट आकर झुर्रिया खत्म हो जाती हैं.शोधों से ये बात प्रमाणित हो चुकी हँसनें के दोरान चेहरें की लगभग सौ माँसपेशिया सक्रिय रहती हैं.


:::: कैलिफोर्निया विश्वविधालय के शोधों के अनुसार हँसनें से शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं (cells) की मरम्मत तेजी से होती हैं,जिससे कैंसर, टी.बी.जैसी बीमारीयों के उपचार के दोरान ली गई दवाईयाँ अपना असर तीव्रता से दिखाती हैं.


:::: हँसना मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर मनुष्य को जल्द होनें वालें बुढ़ापे से बचाता हैं.साथ ही एलर्जी, अस्थमा, एड्स जैसे रोगों में जहाँ रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती हैं में हँसना एक अच्छा व्यायाम माना जाता हैं.


:::: हँसनें से ह्रदय की माँसपेशियों में कसावट़ आती हैं,जिससे ह्रदय मज़बूत होकर कोलेस्ट्राँल को ह्रदय से बाहर निकाल देता हैं.


ह्रदय की अनियमित धड़कन के बारें में जानियें यहाँ



:::: दिनभर मात्र मुस्कराते रहनें से Antibody immunoglobulin A की मात्रा शरीर में बढ़ती हैं जो साँसो की नली में होनें वालें संक्रमण से बचाव करता हैं.


:::: हँसना हार्मोंन का स्तर संतुलित करता हैं,इसके अलावा न्यूरोपेप्टाइड़ नामक हार्मोंन जो शरीर के लिये लाभदायक होतें हैं का स्तर बढ़ जाता हैं.


:::: हँसना शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाता हैं,जो थकावट,तनाव अनिद्रा को दूर करता हैं.



:::: हँसना दर्द के अहसास को कम कर देता हैं.सौ गर्भवती महिलाओं पर किये गये अध्ययन से यह बात प्रमाणित हुई हैं कि यदि प्रसव के समय महिला खिलखिलाकर हँसे तो न केवल प्रसव सुरक्षित होता हैं,बल्कि दर्द का अहसास 75 प्रतिशत तक कम हो जाता हैं.इसके अलावा गर्भावस्था के दोरान हँसना भ्रूण के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करता हैं.


:::: हँसनें वाले व्यक्ति के मस्तिष्क में सिरोटोनिन हार्मोंन का स्तर बढ़ जाता हैं जिससे तनाव,उदासी,बैचेनी पलभर में गायब हो जातें हैं.


:::: हँसमुख व्यक्ति का सामाजिक दायरा बहुत अधिक विस्तृत होता हैं ऐसे व्यक्ति से हरकोई पहले मिलनें का प्रयास करता हैं.



:::: एक अध्ययन के द्धारा स्पष्ट हुआ कि जिस कार्यालय का वातावरण हँसने हँसानें वाला होता हैं वहाँ की कार्य उत्पादकता भी बहुत अधिक होती हैं.



:::: हँसी संक्रामक होती हैं यदि आप हसतें हैं तो आपके समीप खड़ा व्यक्ति मुस्करायें बिना नहीं रह पायेगा.और उसका विचार आपके प्रति बहुत सकारात्मक रहेगा.



ऐसा देखा गया हैं,कि हँसमुख व्यक्ति दीर्घायु होकर गंभीर बीमारीयों से बचा रहता हैं.जो व्यक्ति हँसना और हँसाना जानता हैं,दोलत,शोहरत उसके कद़मों में होती हैं.



खिलखिलाकर हंसनें  से पेट की मांसपेशियां मज़बूत होतीी हैं
जिससेे पाचनतंत्र सुधरता हैं और कब्ज,अपच,जैसी समस्याओं में आराम मिलता हैं ।


हँसी पर कोई कर नहीं लगता इसलियें खूब हँसें और हँसायें हँसतें समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि किसी की मज़बूरी,लाचारी,और गरीबी का मजाक न बनाया जावें,साथ ही समय,वातावरण,परिस्थिति और मन:स्थिति का ध्यान रखें.


boy when Laughing
 Laughing boy

रक्तदान के बारें मे जानियें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...