1.पेट के छाले पेप्टिक अल्सर भारतीय खान पान मिर्च मसालों के बिना अधूरा माना जाता हैं ,और मिर्च मसाला खानें के बाद यदि पेट में एसीडीटी की समस्या हो तो हम भारतीय इसे साधारण समस्या के रूप में लेते हैं,किन्तु यदि समस्या बार - बार उत्पन्न हो रही हो तो हमें सचेत हो जाना चाहियें कि कही यह पेप्टिक अल्सर (peptic ulcer) तो नहीं हैं. पेप्टिक अल्सर होनें का मुख्य कारण हेलिकोबैक्टर पायलोरी या H.pylori बेक्टेरिया हैं. यह बेक्टेरिया पेट की सतह पर चिपककर एसिड़ रोकनें वाली दीवार को संक्रमित कर दीवार को तोड़ देता हैं, फलस्वरूप पेट की अन्दरूनी दीवार पर छाले बन जातें हैं.स्थिति गंभीर होनें पर छोटी आँत में छेद भी हो सकते हैं. 2.पेट में छाले होने के कारण ::: ० रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना. ० पेट के उपचार में प्रयोग होनें वाली दवाईयों से. ० जीवनशैली की अनियमितता से. ० कैंसर की वज़ह से. ० आनुवांशिक कारको की वज़ह से. ० लगातार दर्द निवारक दवाओं के इस्तेमाल से. ० दूषित खाद्य पदार्थों जैसें सिंथेटिक दूध ,मक्खी बैठी हुई खाद्य सामग्री इत्यादि से. 3.पेट मे...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं