benefits of red colored fruits and vegetables।लाल रंग के फल सब्जियों के फायदे विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले लाल रंग के फलों और सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से मौजूद होता है लाइकोपीन, इलेकि एसिड, क्वेरसेटिन, हेस्मेरिडिन, फाइबर, विटामिन ए और सी आदि। यही कारण है कि इनके सेवन से विभिन्न प्रकार के कैंसर से सुरक्षा मिलती है। लाल रंग के फल शरीर की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते हैं। ब्लड प्रेशर को सामान्य रखते हैं और बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा कम करते हैं। ये पेट के लिए फायदेमंद होने के साथ हृदय रोगों से बचाते हैं। इसके साथ ही ये जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाते हैं। तो आईए जानतें हैं लाल रंग के फल सब्जियों के फायदे 1.चैरी लाल रंग की नन्हीं सो चैरी गुणों के मामले बड़ी फायदेमंद है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे प्रेम का प्रतीक भी कहा जाता है। ये शरीर को पोषण देने के साथ ही संक्रमण से भी रक्षा करती है। विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्रोत हो...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं