शास्त्रो के अनुसार भोजन करने का तरीका कैसा होना चाहिए जिससे 100 साल जिन्दा रहें आप जानतें हैं हमारें प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथों ने मनुष्य की आयु का निर्धारण सौ वर्ष माना हैं । प्राचीन काल में व्यक्ति का शतायु होना कोई अचरज की बात नही होती थी आखिर वे कौंन से खानपान के नियम थे जिनका पालन करने से व्यक्ति सौ साल की जिंदगी जीता था आईये जानतें हैं --- भोजन करने के नियम भोजन कैसा होना चाहिये ? तस्यसाद्धुण्यमुपदेक्ष्याम : उष्णमश्नीयादुष्णंहिभुज्यमानंस्वदतेभुक्तज्ञ्चाग्निमुदीय्र्यमुददीरयति। क्षिप्रज्चरांगच्छति वात ज्चानुलोमयति श्लेष्माणज्चपरिशोषयतितस्मादुष्णमश्नीयात्।। भोजन कैसा होना चाहियें इसका उल्लेख शास्त्रों में बहुत विस्तारपूर्वक किया गया हैं और लिखा हैं कि भोजन सदैव गर्म और ताजा ही ग्रहण करना चाहियें । गर्म भोजन की स्वाद शक्ति बहुत ही उत्तम रहती हैं और इस आहार से भूख बढ़कर आहार को शीघ्रता से पचा देती हैं । वैज्ञानिक रूप से देखा जाये तो भी गर्म भोजन समस्त प्रकार के हानिकारक कीटाणुओ से मुक्त होकर शीघ्रता से पचनें वाला माना गया हैं । गर्म ...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं