चौबीस खम्बा माता उज्जैन चौबीस खम्बा माता मंदिर chobish khamba Mata mandir महाकाल की नगरी में ऐसे कई देवी-देवता हैं जो भांग और मदिरापान करते हैं। महाकाल को प्रतिदिन भांग चढ़ाई जाती है, वहीं कालभैरव दिनभर में कई लीटर शराब पी जाते हैं। इस शहर में एक देवी मंदिर ऐसा भी है, जहां नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन माता को स्थानीय प्रशासक अपने हाथों से शराब पिलाते हैं, इसके बाद नगर पूजा के तहत समस्त देवी-देवताओं को यह भोग अर्पण किया जाता है। चौबीस खंभा मंदिर, जहां विराजमान हैं दो माताएं नगर का अतिप्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है चौबीस खंभा। यहां महालाया और महामाया दो देवियों की प्रतिमाएं द्वार के दोनों किनारों पर स्थापित हैं। सम्राट विक्रमादित्य भी इन देवियों की आराधना किया करते थे। चौबीस खंभा देवी यह उज्जैन Ujjain नगर में प्रवेश करने का प्राचीन द्वार हैं। पहले इसके आसपास परकोटा या नगर दीवाल हुआ करती थी। अब वे सभी लुप्त हो गई हैं, सिर्फ प्रवेश द्वार और उसका मंदिर ही बचा है। यहां पर दो देवियां विराजमान हैं- एक महामाया और महालाया, इसके अलावा ...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं