।।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ।।। महान राष्ट्रवादी, चिंतक, कुशल संघठनकर्ता,राष्ट्रनिर्माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय उन व्यक्तित्वों में शुमार हैं। जिन पर हर भारतीय गर्व महसूस करता हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म अश्विन कृष्ण त्रयोदशी संवत1973 तदनुसार,25 सितम्बर1916 को राजस्थान के धनक्या गांव में प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार मेंहुआ था। ( पासपोर्ट में जन्म स्थान नागल चन्द्रभान गांव दर्ज हैं) इनके पिता का नाम ' भगवती प्रसाद उपाध्याय ' और माता का नाम ' रामप्यारी बाई ' था। इनके पिता रेलवे में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर थे। ।।। प्रारम्भिक जीवन ।।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बचपन का नाम " दीना "था।इनका बचपन कठोर संघर्ष में बीता, मात्र 3 वर्ष की उम्र में इनके पिता का देहांत हो गया था. आपकी प्रारम्भिक शिक्षा मामा राधारमण शुक्ल के यहां गंगापुर में हु...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं