सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आम की खेती लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आम की खेती समस्याएँ और संभावनाँए [ mango crop ]

# 1.परिचय :::                             आम की उन्नत प्रजाति आम को फलों का राजा कहा गया हैं.यह फल अत्यंत पोष्टिक और स्वाद में बेजोड़ होता है.जिसको कच्चे से लगाकर पकने तक बड़े चाव से भिन्न - भिन्न रूप में खाया जाता हैं. अंग्रेजी का Mango मलयालम शब्द "मंगा" से बना है, पंद्रहवीं शताब्दी में पुर्तगाली यात्रियों ने इसे मैंगो कहा जो बाद में अंग्रेजी में भी मैंगो कहा गया। आम दुनिया को भारत की देन हैं पांचवी सदी में बोद्ध धर्म के प्रचार के साथ यह भारत से मलेशिया, फिलीपींस, थाइलैंड आदि पूर्वी एशिया के देशों में पंहुच गया। दसवीं शताब्दी में पारसी लोगों के साथ अफ्रीका पंहुच गया। अठारहवीं शताब्दी में आम अमेरिका पंहुच गया। भारतीय संस्कृति में आम इस कदर रचा है कि हर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम में आम के पत्तों का उपयोग सजावट और पूजा में किया जाता है। आम का वानस्पतिक नाम aam ka vansptik nam  मैंगीफेरा इंडिका हैं.इसकी प्रजातियों में भिन्नता के कारण लगभग हर जलवायु और मिट्टी में इसकी खेती की जा सकती हैं. # ...