तुलसी का परिचय::- हिन्दू धर्म विश्व का सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक धर्म माना गया हैं,और इसको वैज्ञानिक बनानें में इस धर्म के प्रतीकों जैसें तुलसी ,पीपल का विशिष्ठ स्थान हैं.तुलसी के बिना हिन्दू धर्मावलम्बीयों का आँगन सुना माना जाता हैं.बल्कि यहाँ तक कहा जाता हैं,कि जहाँ तुलसी का वास नहीं होता वहाँ देवता भी निवास नहीं करतें हैं.बिना तुलसी के चढ़ाया हुआ प्रसाद भी ईश्वर ग्रहण नहीं करतें हैं. Tulsi plant तुलसी की 6 से 7 प्रकार की किस्में होती हैं,परन्तु मुख्य रूप से तीन प्रकार की ही तुलसी अधिक अधिक प्रचलन में हैं.जो निम्न हैें::- # 1. राम तुलसी जिसका वानस्पतिक नाम (scientific name) आँसीमम ग्रेटिकम हैं. # 2.काली तुलसी या कृष्ण तुलसी जिसका वानस्पतिक नाम आँसीमम अमेरिकन हैं. # 3.पवित्र तुलसी इसे वानस्पतिक जगत में आँसीमम सेक्टम कहतें हैं...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं