#भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में निलम्बन सही या गलत ? निलम्बन क्या है #१.निलम्बन क्या हैं ? भारतीय प्रशासन अपनें कर्मियों से संचालित होता हैं.ये कर्मी अनेक संस्तरणों में अपनी योग्यतानुसार पदों पर कार्य करतें हैं. कर्मियों के पदानुसार संस्तरण अनुसार ही इन पर वरिष्ठ अधिकारीयों का नियत्रंण रहता हैं. जब कर्मीयों द्धारा प्रशासनिक नियमों के विरूद्ध कोई काम किया जाता हैं,जिससे शासन को गंभीर क्षति हुई हो तब संस्तरण में वरिष्ठ अधिकारी नियम विरद्ध कार्य की सजा निलम्बन के रूप में देता हैं. निलम्बन के दोरान कर्मी को जीवन निर्वाह जितनी तनख़्वाह और अन्य ज़रूरी सुविधाँए मिलती रहती हैं.और नियम विरूद्ध किये गये कार्यों के सम्बंध में वरिष्ठ कार्यालय या न्यायालय द्धारा जाँच चलती रहती हैं. ##२.निलम्बन का इतिहास कर्मीयों द्धारा राज खजानें या राजकाज में गड़बड़ करनें पर सजा देनें का वर्णन गुप्तकाल से मुगल काल तक मिलता हैं,परंतु निलम्बन का अधिक स्पष्ट ज्ञान हमें कोट़िल्य की रचनाओं में मिलता हैं,जहाँ उन्होंनें राज्य के ख़जानें से चोरी कर...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं