गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में किये जानें वाले योगासन और गर्भावस्था में खानपान pregnancy yoga in hindi and Diet plan for pregnancy in hindi
"गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में किये जानें वाले योगासन Pregnancy yoga in hindi" ::: गर्भावस्था किसी भी स्त्री के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता हैं । भारत के सभी समाजों में गर्भावस्था के साथ स्त्री को संपूर्ण माना जाता हैं माँ बनने के इस चरण में या गर्भ धारण करनें के दौरान स्त्री के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होतें हैं । शरीर में थकावट, चेहरा निस्तेज,जी मचलाना,उल्टी होना,भूख नहीं लगना जैसी समस्या गर्भावस्था के दौरान बहुत ही आम बन जाती हैं । कुछ समय तक तो ये समस्याए ठीक मानी जाती हैं किंतु लम्बें समय तक गर्भवती को यह समस्या बनी रहती हैं तो स्त्री के साथ उसके गर्भस्थ शिशु का स्वास्थ भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होता हैं। किंतु यदि हम गर्भावस्था की शुरूआत से कुछ योगाभ्यास करना शुरू कर दें तो उपरोक्त समस्याए तो कम होती हैं इसके अलावा नार्मल डिलेवरी Normal delivery ,जी मचलाना, उल्टी होना जैसी समस्या भी कम होकर जच्चा बच्चा स्वस्थ रहता हैं । गर्भावस्था का प्रथम माह स्त्री के शरीर में महत्वपूर्ण हार्मोनल बदलाव का समय होता हैं । इस दौरान निम्नलिखित योगासन करनें से स्त्री ...