धनिया के फायदे।Dhaniya ke fayde #१.धनिया का संस्कृत नाम क्या हैं ? धनिये को संस्कृत में धन्याक,धनिक, धन्य,कुस्तुम्बरू,तथा ध्यगन्धा नामों से जानतें हैं। #२.धनिया का लेटिन नाम क्या हैं ? coriandrum sativum ३.धनिया का अँग्रेजी नाम क्या हैं ? Coriander ४.धनिया की प्रकृति आयुर्वेद मतानुसार धनिया स्निग्ध,कसैला,उष्णवीर्य,जठराग्नि को बढ़ानें वाला और त्रिदोष नाशक होता हैं। धनिया विटामीन ए, विटामीन C,विटामीन K,फोलेट पोटेशियम, मैंगनीज और बीटा केरोटिन का बहुत उत्तम स्रोत हैं । धनिया धनिया के बारें संस्कृत में श्लोक है - धान्यकंचाजगन्धासुमुखाश्वेतिरोचना: ।सुगन्धानातिकटुकादोषानुत्क्लेशयन्तितु ।। अर्थात धनिया सुगन्धित और त्रिदोष को उखाड़ने वाला हैं। ५.आँखों के रोग में धनिया के फायदे Dhaniya KE fayde ::: आँखों में जलन होनें और आँखें दर्द करनें पर साबुत धनिया के बीजों को कूट ले और इन्हें पानी में उबालकर कपड़ें से छान लें ।इस पानी से आँखों को धोयें इस प्रकार आँखों को धोनें से उपरोक्त समस्या में बहुत आराम मिलता हैं...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं