सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धनिया के फायदे । DHANIYA KE FAYDE

धनिया के फायदे।Dhaniya ke fayde

#१.धनिया का संस्कृत नाम क्या हैं ?

धनिये को संस्कृत में धन्याक,धनिक, धन्य,कुस्तुम्बरू,तथा ध्यगन्धा नामों से जानतें हैं।
 

#२.धनिया का लेटिन नाम क्या हैं ?

coriandrum sativum

३.धनिया का अँग्रेजी नाम क्या हैं ?

Coriander 

४.धनिया की प्रकृति 

आयुर्वेद मतानुसार धनिया स्निग्ध,कसैला,उष्णवीर्य,जठराग्नि को बढ़ानें वाला और त्रिदोष नाशक होता हैं। 


धनिया विटामीन‌ ए, विटामीन C,विटामीन K,फोलेट पोटेशियम, मैंगनीज और बीटा केरोटिन का बहुत उत्तम स्रोत हैं ।



धनिया के फायदे
धनिया




धनिया के बारें संस्कृत  में श्लोक है -

धान्यकंचाजगन्धासुमुखाश्वेतिरोचना: ।सुगन्धानातिकटुकादोषानुत्क्लेशयन्तितु  ।।

अर्थात धनिया सुगन्धित और त्रिदोष को उखाड़ने वाला हैं।

५.आँखों के रोग में धनिया के  फायदे Dhaniya KE fayde :::


आँखों में जलन होनें और आँखें दर्द करनें पर साबुत धनिया के बीजों को कूट ले और इन्हें पानी में उबालकर कपड़ें से छान लें ।इस पानी से आँखों को धोयें इस प्रकार  आँखों को धोनें से उपरोक्त समस्या में बहुत आराम मिलता हैं ।

धनिया में विटामीन A प्रचुरता में मिलता हैं,इसकी हरी पत्तियों को कच्चा खानें से  आँखों की रोशनी बढ़ती हैं।

६.बवासीर में धनिया के फायदे :::


साबुत धनिया के बीजों को मिश्री मिलाकर खिलानें से बवासीर में निकलनें वाला खून बंद हो जाता हैं ।

७.दस्त में धनिया के फायदें :::


दस्त होनें पर धनिया बीज १०० ग्राम  की मात्रा में लेकर इन्हें भून लें ,इस तरह भूनें हुये धनियें को ३ - ४ बार तब तक दें जब तक दस्त में राहत न मिलें ।     

८.गले की खराश में धनिया के फायदें :::

साबुत धनिया के बीजों को चबानें और इसके बीजों को कूटकर मिश्री के साथ खानें से गले की खराश समाप्त हो जाती हैं ।

९.गंजापन में धनिया के फायदे :::

धनियें के सूखे  पत्तों का चूर्ण बनाकर इसे सिरके के साथ मिलाकर सिर पर लेपन करनें और सिर पर लेपन के १५ मिनिट बाद स्नान करने  से गंजापन की समस्या दूर होती हैं ।

१०. ज्वर में धनिया के फायदे :::

साबुत धनिया के बीजों को सादे पानी में डालकर कुछ घँटों के लियें रख दें और यह पानी ज्वर प्रभावित व्यक्ति को पीलायें ।ऐसा करनें से ज्वर  में होनें वाली शरीर की जकड़न दूर होती हैं ।और ज्वर में ली जानें वाली गर्म  दवाईयों का दुष्प्रभाव समाप्त होकर एँटासिड़ दवाईयों की जरूरत नहीं पड़ती हैं ।

• बुखार आने पर घबराएं नहीं :: सावधानी रखें और जिम्मेदार बनें


 ११. सिरदर्द में धनिया के फायदें ::: 

धनिया के बीजों और आँवलें के चूर्ण को भीगोंकर कपड़े से छान ले इस प्रकार इसका पानी थोड़ी - थोड़ी मात्रा में पीतें रहनें से पुरानें से पुराना सिरदर्द कुछ ही दिनों में बंद हो जाता हैं । 

१२.गर्भावस्था की उल्टी में धनिया के फायदें ::

१०० ग्राम  धनिया बीज को आधा लीटर पानी में तब तक उबालें जब तक की पानी एक चौथाई रह जायें ।इस मिश्रण में चावल का माँड़ और मिश्री मिलाकर थोड़ी - थोड़ी मात्रा में गर्भवती  स्त्री को पीलानें से गर्भावस्था की उल्टी में आराम मिलता हैं । 

१३.जोड़ों के दर्द में  धनिया के फायदे :::

धनिया बीजों के चूर्ण चार चम्मच  लेकर उसमें हल्दी एक चम्मच  मिलाकर रात को खानें से जोड़ों का दर्द समाप्त हो जाता हैं ।

१४.पाचनशक्ति बढ़ानें में धनिया के फायदे :::

३ चम्मच  धनिया और एक चम्मच   सोंठ पावड़र मिलाकर 250 मिलीलीटर  पानी में रातभर भीगों दे, इस मिश्रण को छानकर सुबह - शाम 50 - 50 मिलीलीटर लें । यह पाचनशक्ति बढ़ानें वाली अचूक   दवा हैं ।


१५.नकसीर में धनिया के फायदे :::

हरे धनिया की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें इस तरह इस रस को नकसीर होनें पर एक दो बूँद नाक में टपकानें से नकसीर में राहत मिलती हैं ।


१६.पेट की गैस में धनिया के फायदें :::

धनिया की चटनी बनाकर इसमें सैंधा नमक मिलाकर खानें से पेट की गैस समाप्त हो जाती हैं । 

१७.थायराइड़ में धनिया के फायदे 

थायराइड़ आजकल की जीवनशैली की एक आम बीमारी हैं । थायराइड़ चाहें हाइपो हो या हाइपर दोनों प्रकार में धनिया आशातीत लाभ प्रदान करता हैं । धनिया थायराइड़ ग्रन्थी की कार्यप्रणाली को सुधारकर व्यक्ति को स्वस्थ्य बनाये रखता हैं ।


धनिये की चटनी बनाकर खानें से थायराइड़ ग्रंथि की कार्यप्रणाली सुधर जाती हैं ।


इसी प्रकार एक छोटा चम्मच साबुत धनिया बीज रात को पानी में भिगोकर रख दें सुबह खाली पेट इस पानी को पीनें से थायराइड़ ग्रंथि ठीक होकर सही मात्रा में थायराक्सिन हार्मोन का उत्सर्जन करती हैं ।


धनिया इसके अतिरिक्त शरीर से उत्सर्जित हार्मोन को नियंत्रित करने का काम करता हैं ।

१८.आर्थराइटिस में धनिया के फायदे

एक शोध के अनुसार जो लोग एक आर्थाराइटिस से पीड़ित हैं, उन्हें धनिया का हर दिन सेवन बेहद लाभ पहुंचा सकता है। इसे हर दिन अपने खाने में शामिल करने से जोड़ों की सूजन में कमी आती है और यह रोग को ज्यादा बढ़ने से रोकता है।

 धनिए का इस्तेमाल मेडिएटर पदार्थ को शरीर में बनने से रोकता है, जिससे आर्थराइटिस के कारण आई सूजन में धीरे-धीरे कमी आती है। साथ भी दर्द भी कम होता है।

• गेंदा फूल के औषधीय गुण

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...