सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नीम के औषधीय उपयोग

नीम के औषधीय उपयोग 

लेखक: आयुर्वेदाचार्य पी के व्यास

नीम सम्पूर्ण भारत में पाया जानें वाला महत्वपूर्ण औषधीय उपयोग वाला वृक्ष हैं ।यह जनसमाज के काम आनें वाली सबसे महत्वपूर्ण घरेलू दवा हैं ।नीम का औसत जीवन काल डेढ़ सौ से 200 वर्ष तक का होता है और औसत ऊंचाई 15 से 20 मीटर तक की होती है।प्राचीन आयुर्वेद शास्त्र में नीम का प्रयोग लगभग 5000 वर्ष पूर्व से ही हो रहा है।


नीम के औषधीय उपयोग
नीम


नीम का संस्कृत नाम क्या हैं Neem ka Sanskrit Nam kya hai :::


नीम का  संस्कृत  नाम निम्ब,नियमन,अरिष्ट,हिंगु,पीतसार और रविप्रिय  हैं ।
 

नीम का अँग्रेजी नाम Neem ka angreji Nam :::


नीम का अंग्रेजी या इंग्लिश नान Indian lilac हैं ।

नीम का लेटिन नाम क्या हैं  Neem ka Latin nam kya hai :::


 नीम का लेटिन नाम   Azadirachta Indica हैं ।

आयुर्वेदमतानुसार नीम की प्रकृति कैसी हैं ?

आयुर्वेदमतानुसार नीम हल्का ,शीतल, और कटु(कड़वा) होता हैं ।


नीम के औषधीय उपयोग :::

१.मलेरिया ज्वर ::

३० ग्राम नीम की छाल कूटकर २५० मिलीलीटर  पानी में तब तक उबालें जब तक पानी १०० मिलीलीटर के करीब रह जायें ।इस प्रकार उबले काढ़े को दिन में 3 बार पीलानें से मलेरिया ज्वर बहुत लाभ मिलता हैं ।

२.चर्म रोगों में नीम के औषधीय उपयोग ::: 

० लम्बें समय से न भरनें वाले घावों पर नीम की छाल को घीसकर घावों पर लगानें से घाव अतिशीघ्र भरता हैं।   

० नीम की पत्तियों  का रस ,सरसो का तेल और हल्दी  मिलाकर गर्म करले ठंड़ा होनें पर इस मिश्रण में कर्पूर थोड़ी मात्रा में    यह मिश्रण सोरायसिस,दाद वाली खुजली और पित्ती उछलनें का प्रभावी उपचार हैं ।

० नीम के पत्तों का रस और देशी गोमूत्र समभाग मिलाकर सफेद दाग पर लगा लें,और १५ मिनिट धूप में बैंठ जायें बहुत ही आशातीत परिणाम मिलेंगें ।  

० नीम के कोपल खानें से दूषित रक्त के कारण होनें वाले फोड़े फुन्सी नही होतें हैं ,और रक्त शुद्ध होता हैं ।   

३.बालों की समस्या में नीम के औषधीय उपयोग ::


० सिर में रूसी ,जुएँ होनें पर नीम के तेल में कर्पूर  मिलाकर बालों में हल्के हाथों से मालिश करें कुछ दिन यह प्रयोग लगातार करनेें से सिर में रूसी खुश्की और जुएँ होनें की समस्या समाप्त हो जाती हैं ।


४.दमा होनें पर नीम का औषधीय उपयोग :::


० नीम का शुद्ध तेल पान के पत्तों पर ५० - ६० बूँद लगाकर खानें से गर्मी के मौसम में होनें वाली  दमें की समस्या में राहत मिलती हैं ।    

५.कर्ण रोगों में नीम के औषधीय उपयोग :::


० नीम के तेल में शहद मिलाकर कान में डालनें से बहरापन,टीनीटस और कान के बहनें में आराम मिलता हैं ।

 ६.रूके हुयें मासिक धर्म को खोलनें का नीम का औषधीय उपयोग :::



० नीम की छाल १०० ग्राम  ,पुराना गुड़ १०० ग्राम  और जल आधा लीटर इस मिश्रण  को  तब तक उबाले जब तक की मिश्रण एक चौथाई न रह जायें।


इस मिश्रण को दिन में दो बार पीलानें से मासिक धर्म खुलकर आता हैं । 

७.लकवे में नीम का औषधीय उपयोग :::


० नीम के तेल को लकवा प्रभावित भाग पर दिन में ३ बार मालिश करनें से लकवा रोगी अतिशीघ्र ठीक होता हैं ।

 ०८.दाँतों की समस्या होनें पर नीम के औषधीय उपयोग :::


० नीम की नर्म मुलायम टहनियों से दातुन करनें वाले व्यक्ति के दाँत सुंदर,ताकतवर और सदैव कीड़े रहित होतें हैं ।     



०९.पेट के कीड़े होनें पर नीम के औषधीय उपयोग :::


० बच्चों या बड़ों के पेट में कीड़ें हो गयें हो तो नीम की पत्तियों का रस निकालकर २ - ३ चम्मच खाली पेट पीलानें से पेट के कीड़े बाहर आ जातें हैं ।


१०.सौन्दर्य प्रसाधन  के रूप में नीम के औषधीय उपयोग :::

० मुलतानी मिट्टी multani mitti के साथ मिलाकर नीम की पत्तियों के चूर्ण को चेहरें पर लगानें से चेहरें की झाइयाँ,साँवलापन ,और कील मुहाँसे दूर होकर चेहरा कांतिमय बन जाता हैं । 


० नीम में विटामिन और फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को नाम रखते हैं। सर्दियों में त्वचा यदि फट रही हो तो नीम का तेल और खोपरे का तेल मिलाकर लगाने से त्वचा नहीं फटती है


११.लू लगनें पर नीम का औषधीय उपयोग :::


० लू लगनें या शरीर में दाह उत्तपन्न होनें पर नीम की पत्तियों  का रस ३ -४चम्मच मिश्री के साथ मिलाकर पिलानें से अतिशीघ्र आराम मिलता हैं ।

इसी प्रकार   मूत्र मार्ग की जलन रोकनें में नीम की पत्तियों का रस ,सौंफ और मिश्री   मिलाकर पिलानें से मूत्र मार्ग की जलन समाप्त हो जाती हैं ।   

इसके अलावा नीम जनसामान्य के प्रतिदिन काम आनें वाला अनुपम Health प्रदान  करनें वाला चमत्कारिक औषधीय वृक्ष हैं।

गाँवों में आज भी वर्षभर  अनाज भँडारण हेतू नीम की पत्तियों का प्रयोग बहुतायत में होता हैं,नीम की पत्तियों से सुरक्षित अनाज स्वास्थ्यप्रद ,रासायनिक प्रभावों  से मुक्त और अपने मूल स्वरूप  का होता हैं ।

आजकल नीम की बनी हुई खाद,दवाईयाँ किसानों की जेब और मिट्टी की सेहत को उपजाऊ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं ।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...