सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरसिंगार किन रोगों में फायदेमंद हैं

हरसिंगार या पारिजात के फायदे 

पारिजात का पेड़
 हरसिंगार

हरसिंगार का संस्कृत नाम क्या हैं ?

हरसिंगार को संस्कृत में पारिजात ,प्रजापत ,हारश्रृंगार ,नल कुंकुम और रागपुष्पी नामों से जाना जाता हैं ।


हरसिंगार का देशी नाम क्या हैं ?

हरसिंगार को देशी भाषा में सियारी,बिनारी, सिंगार और पारिजात के नाम से जाना जाता हैं ।


हरसिंगार का लेटिन नाम क्या हैं ?


हरसिंगार का लेटिन नाम निकटेथिस आरबेस्ट्रिटस   Nyctanthes arbortristis हैं।


हरसिंगार को इंग्लिश में क्या कहतें हैं ?

हरसिंगार को इंग्लिश में coral jasmine कहतें हैं।  
 

हरसिंगार का परिचय :::


हरसिंगार के वृक्ष की लम्बाई 5 से लेकर 12 फीट तक होती हैं । इसमें सफेद रंग के फूल आतें हैं जिनकी खुशबू  बहुत आनंदमय होती हैं ।

हरसिंगार के फूलों की डंडिया केसरिया रंग की होती हैं। 


हरसिंगार के औषधीय उपयोग :::


वातव्याधि में हरसिंगार के फायदे :::


गठिया, जोड़ों के दर्द जैसी वातव्याधि  वाली बीमीरियों में हरसिंगार के पत्तों और ताजें फूलों का क्वाथ  बनाकर पिलानें से रोगी ठीक हो जाता हैं ।


जीर्ण ज्वर में हरसिंगार   :::


हरसिंगार के पत्तों का 10 ML  रस निकालकर शहद के  साथ सुबह शाम 7 दिनों तक चटानें से जीर्ण ज्वर समाप्त हो जाता हैं । 


पित्त विकार में हरसिंगार :::

हरसिंगार के ताजे पत्तों का रस निकालकर छान ले यह रस लगभग 15 ML की मात्रा में लेकर इसमें इतनी ही मिश्री मिला ले सुबह शाम करके यह रस पीनें से पित्त विकारों की समस्या दूर हो जाती हैं ।

• वात पित्त और कफ प्रकृति के लक्षण

बवासीर में हरसिंगार  :::


हरसिंगार के सूखे  बीजों को कूटकर लगभग इतनी मात्रा हरड़ के बीजों को कूटकर  लेकर मिला लें यह मिश्रण भोजन के पश्चात सुबह शाम खानें से बवासीर से निजात मिलती हैं ।

 

चर्मरोगों में हरसिंगार के फायदे  :::

हरसिंगार के पत्तों को पीसकर दाद खाज खुजली में लगानें से आशातीत परिणाम मिलता हैं लेकिन ध्यान  रहे छोटें बच्चों पर यह प्रयोग नही करें क्योंकि  हरसिंगार के पत्तें बहुत जलन पैदा करतें हैं । 

•फंगल इन्फेक्शन कारण और प्रकार


अस्थमा में हरसिंगार  :::

हरसिंगार की छाल 10 ग्राम 250 ML पानी में तब तक उबालें जब तक यह पानी 50 ML न रह जावें अब इस क्वाथ को सुबह शाम 30 ML की मात्रा में सेवन करवानें से  अस्थमा में राहत मिलती हैं ।

टाइफाइड़ में हरसिंगार के फायदे :::

टाइफाइड़ में हरसिंगार के पत्तों का रस त्रिकटु  के साथ सेवन करवानें से बहुत जल्द टाइफाइड़ समाप्त हो जाता हैं ।  

गंजेपन में हरसिंगार  :::


इसके बीजों का चूर्ण बनाकर नहानें से पहले सिर पर लेप करें तथा 15 मिनिट बाद सिर धो लें इस प्रयोग से गंजें सिर पर नवीन बालों का निर्माण प्रारंभ होता हैं ।

थकान में हरसिंगार के फायदे :::


हरसिंगार की छाल का तेल शरीर पर मालिश करनें से थकावट दूर होकर शरीर की कांति बढ़ती हैं ।


साइटिका रोग में हरसिंगार  :::


हरसिंगार की छाल 30 ग्राम लेकर उसे 250 ML जल में तबतक उबाले जब तक की पानी 50 ML के करीब नही रह जायें ,इस क्वाथ का नियमित सुबह शाम सेवन करनें से साइटिका में आराम मिलता हैं ।

कृमि रोगों में हरसिंगार के फायदे :::


इसके पत्तों का थोडा रस निकालकर बतासे या शक्कर के साथ देनें से पेट़ के कृमि बाहर निकल जातें हैं । 


रक्तप्रदर में हरसिंगार  :::

हरसिंगार की दस ताजी कोपल और तीन चार काली मिर्च मिलाकर सेवन करनें से अधिक रक्तस्त्राव  बंद हो जाता हैं ।

बलगम निकालनें में हरसिंगार के फायदे :::


हरसिंगार के पत्तों का एक चम्मच रस लेकर उसमें थोड़ा सा नमक मिला लें इस तरह यह मिश्रण  रात को सोतें वक्त लेनें से फेफड़ों में जमा बलगम आसानी से निकल जाता हैं ।


नपुसंकता में हरसिंगार के फायदे :::

इसके फूलों की टहनी बहुत कामोत्तेजक होती हैं इसका चूर्ण या रस सेवन करनें से नपुसंकता में बहुत आराम मिलता हैं । साथ ही यह स्त्री और पुरूष नपुसंकता में समान रूप से फायदेमंद होती हैं । 

• हर्बल चाय पीनें के फायदे

• पारस पीपल के औषधीय गुण

• गेंदा फूल के औषधीय गुण

• धूम्रपान छोड़ने के तरीके

• ग्रीन टी पीने के फायदे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...