मूली खाने के फायदेे|benifit of raddish in hindi आयुर्वेद में मूली त्रिदोषनाशक होनें के कारण हर बीमारी में उपयोगी हैं तो आईयें जानतें हैं आयुर्वेद की महान पुस्तक"चरक संहिता के अनुसार मूली खाने के फायदे" बालंदोषहरंवृद्धंत्रिदोषंमारूतापहम्।स्निग्धसिद्धंविशुष्कन्तुमूलकंफवातजित्।। अर्थात मूली जब कच्ची होती हैं तो यह त्रिदोषनाशक होती हैं,पकी हुई मूली त्रिदोषकारक होती हैं। तेल,घी से सिद्ध की गई मूली और मूली के पत्ते वातनाशक होतें हैं।इसी प्रकार सूखी हुई मूली वात,कफ को समाप्त कर देती हैं । मूली स्वाद में कषाय,चरपरी होती हैं । मूली में आयरन,कैल्सियम, मैग्निशियम, सोडियम, विटामिन ए ,गंधक,क्लोरीन आदि तत्व बहुत प्रचुरता में पाए जातें हैं । आईयें जानतें हैं मूली खानें के फायदे के बारें में • कच्ची मूली सलाद के रूप में यदि सुबह शाम खाई जाए तो यह पेट में मौजूद रूकी हुई हानिकारक वायु को बाहर निकाल देती हैं,लेकिन आजकल लोग मूली मात्र इसीलिये नही खाते की यह पेट में गैस बनाती हैं। वास्तव में यह धारणा सही नहीं हैं । #मूलीखानेकेफायदे • पेट में एसिडिटी की समस्या हैं तो मूली का रस एक चम्मच और...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं