सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Kidney लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kidney prtyaropan ki jankari

1.किडनी प्रत्यारोपण  क्या हैं :::  kidney  गुर्दा या किडनी प्रत्यारोपण  एक शल्य चिकित्सा पद्धति हैं जिसके द्वारा जीवित या मृत व्यक्ति से कार्यशील गुर्दा (किडनी),निकालकर ऐसे व्यक्ति में प्रत्यारोपित किया जाता हैं। जिसके गुर्दे कार्य नहीं कर रहें हैं। प्रथम गुर्दा प्रत्यारोपण सन 1933 में सोवियत यूनियन के युरिव योरोनिव द्वारा किया गया था किन्तु यह प्रत्यारोपण असफल हो गया था।  जबकि प्रथम सफल गुर्दा प्रत्यारोपण 23 दिसंबर 1954 को दो अमेरिकन जुड़वां भाईयों रिचर्ड हेरिक और रोनाल्ड हेरिक के बीच हुआ था। किडनी प्राप्त करने वाले भाई का नाम रिचर्ड हेरिक था और इस सफल किडनी प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टर ई.मरे को नोबल पुरस्कार दिया गया था। जीवित मनुष्य के शरीर से किडनी प्रत्यारोपण के सफल प्रयास का श्रेय ब्रिटिश चिकित्सक माइकल वुडरफ को जाता हैं,जिन्होंने 30 अक्टूबर 1960 को यह कार्य किया था ।   2.गुर्दा प्रत्यारोपण  की आवश्यकता ::: गुर्दा प्रत्यारोपण की आवश्यकता गुर्दे के अंतिम चरण वाले मरीजों को होती हैं जिनके गुर्दों ने बिल्कुल ही काम करना बंद कर दिया...