Doctor:अच्छे डाक्टर की पहचान कैसे करें Author - healthylifestyehome भारत में डाक्टर को भगवान का रूप माना जाता है इसका कारण भी यही है कि सदियों से भारत में वैद्य ने मरीज की भलाई को मुख्य ध्येय समझा जबकि अर्थ उपार्जन को सदैव दूसरे क्रम पर रखा यही कारण है कि भारत में आज भी डाक्टर भगवान का दूसरा रूप है। डाक्टर को भगवान का दर्जा दिलवाने में हमारे देश के प्राचीन ऋषि मुनियों और आचार्य चरक, सुश्रुत जैसे कुछ नामचीन निस्वार्थ सेवा भावी वैद्यौं का योगदान तो है ही स्वतंत्रता के बाद के काल में भी कुछ मानवता के अग्रदूत चिकित्सकों ने इस क्रम को आगे बढ़ाया है। भारत में चिकित्सक को भगवान का दर्जा मिलने के बाद भी दुनिया के सबसे ज्यादा डाक्टर और मरीजों के बीच विवाद भारत में ही होते हैं। अर्थात भारत डाक्टर और मरीज के बीच संबंधों के दृष्टिकोण से दुनिया के विकसित देशों से कहीं पीछे और यह तथ्य इसलिए पीड़ादायक हैं क्योंकि दुनिया के सबसेे अधिक प्रतिभाशाली डाक्टर भी भारत में ही पैदा होते हैं। आईए जानते हैं हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों और वैद्यों ने चिकित्सकीय पेशे को लेकर ज...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं