नीम के औषधीय उपयोग लेखक: आयुर्वेदाचार्य पी के व्यास नीम सम्पूर्ण भारत में पाया जानें वाला महत्वपूर्ण औषधीय उपयोग वाला वृक्ष हैं ।यह जनसमाज के काम आनें वाली सबसे महत्वपूर्ण घरेलू दवा हैं ।नीम का औसत जीवन काल डेढ़ सौ से 200 वर्ष तक का होता है और औसत ऊंचाई 15 से 20 मीटर तक की होती है।प्राचीन आयुर्वेद शास्त्र में नीम का प्रयोग लगभग 5000 वर्ष पूर्व से ही हो रहा है। नीम नीम का संस्कृत नाम क्या हैं Neem ka Sanskrit Nam kya hai ::: नीम का संस्कृत नाम निम्ब,नियमन,अरिष्ट,हिंगु,पीतसार और रविप्रिय हैं । नीम का अँग्रेजी नाम Neem ka angreji Nam ::: नीम का अंग्रेजी या इंग्लिश नान Indian lilac हैं । नीम का लेटिन नाम क्या हैं Neem ka Latin nam kya hai ::: नीम का लेटिन नाम Azadirachta Indica हैं । आयुर्वेदमतानुसार नीम की प्रकृति कैसी हैं ? आयुर्वेदमतानुसार नीम हल्का ,शीतल, और कटु(कड़वा) होता हैं । नीम के औषधीय उपयोग ::: १.मलेरिया ज्वर :: ३० ग्राम नीम की छाल कूटकर २५० मिलीलीटर पानी में तब तक उबालें जब तक ...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं