सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संतरा खानें के फायदे। Benefit of orange

संतरा खानें के फायदे,Benefit of orange


नारंगी, संतरा खानें के फायदे, Benifits of orange in Hindi

                     

###परिचय :::


संतरा विश्व में हर जगह पाया जानें वाला फल हैं. यह निम्बू वर्ग का फल हैं.उष्णकटिबंधीय जलवायु में इसका उत्पादन अधिक होता हैं,और गुणवत्ता भी उच्चकोटि की होती हैं.संतरा को "गोल्ड़न एप्पल " (Golden Apple) भी कहा जाता हैं.


आयुर्वेद अनुसार संतरा की प्रकृति :::


आयुर्वेद में संतरें को शीत (cold) प्रकृति वाला माना गया हैं.कच्चा संतरा स्वाद में खट्टा जबकि पूर्ण रूप से पका हुआ फल खट्टा मीठा स्वाद का होता हैं.इसके छिलके से लेकर फल ,पत्तियाँ औषधि गुणों से परिपूर्ण होती हैं.

संतरा में पाए जाने वाले पौषक तत्व 


  कार्बोहाइड्रेट.       शुगर.           फायबर.     11.54gm.    9.15gm.       2.4 gm



       वसा .           प्रोटीन.         थायमीन.

        0.21gm.              0.70gm.                     0.100mg.



राइबोफ्लोविन.नायसिन.पैंटोथेनिकअम्ल

0.250mg.     0.400mg.   0.040 mg



 विटामिन.           फोलेट.          कैल्सियम            0.51 mg           17 mg.        43mg. 


आयरन.          मैग्निशियम.    फाँस्फोरस. 

0.08mg.          10mg.         12 mg.  


पोटेशियम.         जिंक.             एनर्जी 

169 mg.                   0.08mg.                        50 kcal

                                              (प्रति 100 gm)

संतरा के फायदे


#थकान एँव तनाव में :::



संतरें में उपस्थित फ्रक्टोज़ और डेक्स्ट्रोज शरीर में पँहुचते ही तुरन्त ऊर्जा प्रदान करने लग जाते हैं, जिससे मानसिक तनाव और थकावट दूर होकर मन को शीतलता मिलती हैं.इसके अलावा संतरे के छिलके मसलकर सूँघनें से मानसिक तनाव छूू मंतर हो जाता हैं.इसका गहरा नारंगी रंग असीम शांति का प्रतीक हैं.

#पेचिस (Dysentery) में :::


यदि किसी को पेचिस की शिकायत हो तो संतरे के रस में समान मात्रा में बकरी का दूध मिलाकर देनें से तुरन्त आराम मिलता हैं.



#अर्श (piles) में :::



लगातार संतरे का नियमित रूप से सेवन करनें से अर्श रोग में आराम मिलता हैं,क्योंकि इसमें उपस्थित फायबर आँतों की सफाई कर कब्ज को समाप्त कर देता हैं.



#बुखार (fever) में :::



यदि तेज़ बुखार हो तो संतरे का रस बना कर पीला दें,तुरन्त शरीर का तापमान कम हो जाता हैं.साथ ही इसके रस को पीनें से बुखार में होनें वाला मुँह का फीकापन और कड़वापन दूर होता हैं.



#ह्रदय रोगों (heart Disease) में :::


संतरा ह्रदय का टानिक हैं,इसके रस को शहद के साथ मिलाकर पीनें से धमनियाँ साफ हो जाती हैं और कोलेस्ट्राल नहीं जमा होता हैं.



#किड़नी (kidney) रोगों में :::


इसमें उपस्थित साइट्रिक एसिड़ किड़नी में उपस्थित विषैलें पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर किड़नी को होनें वाली क्षति से बचाता हैं.तथा रोगग्रस्त किड़नी को स्वस्थ बनानें में मदद करता हैं.


###दाँतो की समस्याओं में :::


संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन c पाया जाता हैं,जो पायरिया को समाप्त करता हैं. इसके छिलकों को सुखाकर इसे चूर्ण बना लें इसमें नमक,लौंग चूर्ण, और थोड़ी सी फिट़करी मिला लें इस मंजन से दाँतों में कीड़ा नहीं लगता हैं,दाँत चमकदार बनकर साँसों की बदबू नष्ट हो जाती हैं.


#कुपोषण (malnutrition) में :::



जिन बच्चों में कुपोषण की शिकायत हो उन्हें रोज़ संतरे का रस पीलाना चाहियें.क्योंकि इसमें उपस्थित पोषक तत्व हड्डीयों को मज़बूत बनाकर शारिरीक संरचना को दृढ़ करतें हैं.



###उच्च रक्तचाप (high blood pressure) में :::



इसमें उपस्थित मैग्निशियम और पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करता हैं.इसके लिये रोज़ दोपहर में इसका सेवन करना चाहियें.


###गर्भवती महिलाओं के लियें :::


गर्भावस्था के शुरूआती महिनों से ही यदि स्त्री लगातार संतरें का सेवन करती रहें तो न केवल बच्चा हष्ट पुष्ट और गोरे रंग का पैदा होगा बल्कि स्त्री गर्भावस्था की सामान्य परेशानियों जैसे उल्टी,जी मचलाना,चक्कर, घबराहट आदि  से बची रह सकती हैं. संतरा में मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम बच्चे और गर्भवती महिलाओं की हड्डियों के विकास के लिए पर्याप्त होता हैं।

###सर्दी -खाँसी  (cold cough) में :::



सर्दी -खाँसी  जैसी समस्या होनें पर संतरे के रस को गर्म कर उसमें शहद,अदरक रस,कालीमिर्च और तुलसी रस मिलाकर सेवन करें, बहुत जल्दी आराम मिलता हैं.

###सौन्दर्य प्रसाधक के रूप में :::



संतरा चमड़ी के कील मुहाँसे दूर कर चेहरा निखारता हैं.इसमें पाया जानें वाला फालेट कील - मुहाँसों के धब्बों को मिट़ाकर वहाँ नयी कोशिकाओं के बननें में मदद करता हैं.इसके लिये इसका सेवन करें तथा इसके छिलकों को सुखाकर बारिक चूर्ण बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरें पर दस मिनिट तक लगाकर धो लें. संतरे के फूलों का रस बालों में लगानें से बाल घनें,काले,मुलायम,रूसी रहित और चमकदार बनतें हैं.


###मच्छरों से बचाव :::


संतरें के छिलकों को दबाकर उनका रस निकाल लें इस रस को बदन पर लगायें मच्छर नहीं काटेंगें.


#कैंसर (cancer) में :::


इसमें पाये जानें वालें anti oxidant कैंसर कोशिकाओं को पनपनें नहीं देते हैं.

#मोटापे (obesity) में :::


संतरें में नोबिलोटिन नामक तत्व पाया जाता हैं । जोकि मोटापा कम करता हैं।


इसके लियें संतरे की पत्तियों को पीसकर उनका रस निकाल लें इस रस को तीन चम्मच रोज़ गर्म पानी के साथ मिलाकर पीनें से मोटापा कम होता हैं.

### प्रतिरक्षा तंत्र में ::::


इसमें पाया जानें वाला विटामिन C शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं (White blood cells) का उत्पादन बढ़ाता हैं जिससे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) को दुरूस्त रहता हैं.#

० धनिया के फायदे

० बरगद पेड़ के फायदे

० शहद के फायदे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...