सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

how to make hair shiny।बालों को चमकदार कैसे बनाएं

how to make hair shiny।बालों को चमकदार कैसे बनाएं

 कच्चे दूध में शहद या पिसा मेथी दाना मिलाकर बालों में लगाने से बाल काफी मजबूत और चमकदार होते हैं। सौंदर्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूध के प्रयोग से रूखे, बेजान और उलझे बालों की मुसीबत से भी छुटकारा पाया जा सकता है। 
Shiny hair, चमकदार बाल


चूंकि बाल प्रोटीन से बने होते हैं। दूध में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए बालों में दूध का इस्तेमाल सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। 

सबसे खास बात यह है कि दूध को बालों में लगाने के साथ-साथ अगर आप प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में भी दूध पीती हैं तो आपको काफी अधिक फायदा मिलेगा। 

खासतौर पर अगर आप शाकाहारी हैं। दूध में फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिंस और तरह-तरह के मिनरल्स होते हैं। दूध में पाया जाने वाला फोलेट और बायोटिन बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

दूध में कैल्शियम के साथ ही आयरन और जिंक भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। कच्चे दूध को सीधा बालों में लगाने से भी काफी फायदा होता है।

सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार आलिव आइल में विटामिन ई के साथ-साथ आयरन भी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। इसमें नॉरिशिंग, मॉइश्चराइजिंग और कंडीशनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बालों की कोमलता साथ ही मजबूती बढ़ाने में सहायक होती हैं।

 आलिव आइल  ओमेगा-9 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका प्रयोग हॉट ऑयल ट्रीटमेंट या नॉरिशिंग हेयर मास्क में किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल की थोड़ी सी मात्रा बालों का रूखापन और कड़ापन दूर करने के लिए काफी है।

 ऑलिव ऑयल बालों को रेशमी बनाने में काफी मदद करता है। ऑलिव ऑयल हेयर ट्रीटमेंट बालों में केमिकल्स के प्रयोग से हुए नुकसान को कम करता है। 

ऑलिव ऑयल को बालों की जड़ों में लगाने से उनमें मजबूती के साथ-साथ काफी चमक आती है। 

● करी पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कारण, इसमें काफी मात्रा में विटामिंस पाए जाते हैं। करी पत्ता विटामिन बी 1, बी 2, बी 9 और विटामिन सी से भरपूर होता है।

 यही नहीं करी पत्ता में बीटाकैरोटिन भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी होता है। इससे बाल काले और चमकदार बनते हैं। 

अगर आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं तो आप इन्हें सफेद होने से बचाने के लिए यह नुस्खा आजमा सकती हैं। सौंदर्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस नुस्खे के प्रयोग से नई पीढ़ी को भी बहुत फायदा मिलेगा।

 रात में करीब 10 बादाम भिगो दें। रातभर भीगे हुए बादामों को सुबह छील लें। फिर इन्हें करीब 10-12 करी पत्ता के साथ पीस लें। इसमें अपनी जरूरत के अनुसार पानी मिला लें। अब इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाकर करीब पांच-सात मिनट तक अच्छी तरह मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धुल लें। 

सप्ताह में एक बार यह प्रयोग करने से कुछ ही समय में बालों में निखार आने लगेगा और वे चमकदार व मुलायम हो जाएंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...