सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Macular Degeneration :50 की उम्र के बाद रहें सावधान

 Macular Degeneration :50 की उम्र के बाद रहें सावधान
Old man

हमारी आंखों के बीच के हिस्से को  चिकित्सा विज्ञानी मेक्यूला कहते हैं। 

मेक्यूला का काम है आंखों के सेंट्रल विजन को फोकस करना। यह हमारी देखने, ड्राइव करने, चेहरा, रंग या ऑब्जेक्ट को पहचानने की क्षमता नियंत्रित करता है। हमारे नेत्रों की आंतरिक परत इमेज रिकॉर्ड करती है।


 इसके बाद ऑप्टिक नर्व यह इमेज नेत्र से ब्रेन तक पहुंचती है और हम ऑब्जेक्ट देखते और पहचानते हैं। मेक्यूला चावल के दाने की साइज यानी करीब 4 सेंटीमीटर का होता है। उम्र बढ़ने के साथ मेक्यूला क्षतिग्रस्त होता है।


 इसकी क्षमता घटने या क्षतिग्रस्त होने से सबसे पहले धुंधलापन आता है। धीरे-धीरे मेक्यूला का फोटो रिसेप्टर्स मर जाता है और सेंट्रल विजन खत्म होने लगता है।


 यही कारण है कि एडवांस मेक्यूलर डिजनरेशन वाले लोग ड्राइव नहीं कर पाते, पढ़ नहीं पाते, उन्हें चेहरे नहीं दिखते। उनके लिए अपने नजदीकी लोगों को भी पहचानना मुश्किल हो जाता है। यह सही है कि मेक्यूला रोगी पूरी तरह अंधे नहीं होते पर असहाय, दुर्बल व अवसादग्रस्त हो जाते हैं।


मेक्यूलर डिजनरेशन कितनें प्रकार के होते हैं

ड्राय और वेट । ड्राय मेक्यूलर  डिजनरेशन धीरे-धीरे बढ़ता है। इस रोग के कारण सेंट्रल विजन खोने में महीनों या साल लग जाते हैं, पर इसका कोई उपचार नहीं है। ऐसे लोगों को पहले टीवी देखने या ड्राइव करने में मुश्किल आती है, फिर चेहरा पहचानना भी बंद हो जाता है। 


ड्राय के बजाए वेट मेक्यूलर डिजनरेशन ज्यादा तेज व आक्रामक है। ऐसे लोगों का उपचार ना हो तो ये दो-तीन माह में ही वे दृष्टि खो देते हैं। वेट मेक्यूलर रोग के लिए आज कई दवाइयां उपलब्ध हैं।


मेक्यूलर डिजनरेशन का सबसे बड़ा कारण है उम्र। बूढ़े होंगे तो इस रोग का खतरा बढ़ेगा। 


जीन्स के कारण भी यह रोग होता है। ऐसे 15 जीन्स चिकित्सा विज्ञान ने खोज लिए हैं, जिनके कारण इस रोग का खतरा बढ़ता है। परेशानी यह है कि ना तो हम अपनी उम्र का बढ़ना रोक सकते हैं और ना ही अपने जीन्स बदल सकते हैं। बस जीवनशैली में बदलाव लाकर बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

स्मोकिंग से बढ़ता है मर्ज


स्मोकिंग मेक्यूलर डिजनरेशन का प्रमुख कारण है इसे लेकर जागरूकता अभी भी कम है। इस बाबत कई शोधों का निष्कर्ष है


कि जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके लिए मेक्यूलर रोग का खतरा 4 गुना बढ़ जाता है।

इसके साथ जिनके शिकार हो सकते हैं।

जेनेटिक इस रोग को बढ़ाने वाले हैं, वे यदि धूम्रपान भी करें तो इस रोग का खतरा 20 गुना बढ़ जाता है। स्मोकिंग आंखों के लिए बड़ा खतरा है।

 जिनकी डाइट ठीक नहीं है या कम खाते हैं, वे भी मेक्यूलर रोग का शिकार हो सकते हैं।


50 पार जांच करवाते रहें


पचास साल की उम्र के बाद हर एक-दो साल में आंखों की जांच करवाएं और नेत्र चिकित्सक से पूछें कि मेक्यूला तो क्षतिग्रस्त नहीं हो रहा है। अपने खानपान को संतुलित रखें।


धूम्रपान पर लगाएं लगाम


उम्र बढ़ने के साथ जैसे शरीर के अन्य अंग कमजोर होते हैं, वैसे ही मेक्यूला की क्षमता घटती है। इसका कोई पेथालॉजिकल कारण ना होने से पैथोलॉजी जांच पड़ताल से इस रोग का पता नहीं चलता है। 

इसका खतरा घटाना है तो ज्यादा स्मोकिंग ना करें, ज्यादा शराब

 का सेवन ना करें। एंटी ऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करें और आंखों की एक्सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें 👇

• कीटो डाइट के फायदे और नुकसान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी

  प्रश्न 1.भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत कब हुई थी ? उत्तर - भारत में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत का श्रेय एक फ्रांसीसी पर्यटक डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर को जाता हैं। डॉ.जान मार्टिन सन् 1810 में भारत घूमने आए तो उन्होंने पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह के गले का इलाज होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से सफलता पूर्वक किया था। महाराजा रणजीत सिंह डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर के होम्योपैथिक पद्धति से किए गए इलाज से बहुत प्रभावित हुए थें। उल्लेखनीय है कि डॉ.जान मार्टिन हानिगबर्गर होम्योपैथी के जनक डॉ.सेमुएल हैनीमैन के शिष्य थे । सन् 1810 के बाद होम्योपैथी का प्रचार प्रसार जारी रहा और बंगाल में यह चिकित्सा पद्धति से बहुत लोकप्रिय हो गई। प्रश्न 2.भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy किसे कहा जाता हैं ? उत्तर 2. भारतीय होम्योपैथी का पिता Father of Indian homeopathy बाबू राजेंद्र लाल दत्त Babu Rajendra lal Dutta को कहा जाता हैं।  बाबू राजेंद्र लाल दत्त ने भारत में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसीलिए उनकों भारतीय होम्योपैथी ...

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...