सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मांसपेशियों में दर्द होनें पर क्या उपचार करें

मांसपेशियों में दर्द होनें पर क्या उपचार करें |Mascular Pain

मीरा एक कामकाजी महिला हैं जो आफिस का काम करने के अलावा चूल्हा चोका भी संभालती हैं। मीरा को हर दूसरे तीसरे दिन मांसपेशियों में दर्द(Mascular Pain) और ऐंठन की समस्या हो जाती हैं और ऐसा पिछले दस सालों से हो रहा हैं। 

मीरा ने मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। 

एक दिन मीरा कार चलाकर आफिस जा रही थी कि अचानक पैरों की मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन आ गया और मीरा का पांव कार के ब्रेक को नहीं दबा पाया नतीजा यह हुआ कि मीरा ने अपनी कार आगे चलती हुई बाइक में दे मारी और अब मीरा और बाइक सवार दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।


यदि आप भी  मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या को लेकर मीरा की तरह लापरवाह हैं तो सावधान हो जाएं और समस्या बढ़ने से पहले उसे रोक लें

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन क्यों होता हैं

मांसपेशियों में दर्द


 लगातार अधिक शारीरिक श्रम से 

जो लोग बिना ब्रेक लिए बहुत अधिक शारीरिक श्रम करतें हैं उन्हें एक निश्चित समय बाद मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या से गुजरना पड़ता हैं। मजदूर, खड़े खड़े काम करने वाले व्यक्ति, फेक्ट्री में काम करने वालें वर्कर में यह समस्या बहुत अधिक होती हैं।

शरीर में पानी की कमी

जो लोग अपनी शारीरिक जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त पानी नहीं पीतें हैं उनकी मांसपेशियां डिहाइड्रेट हो जाती हैं फलस्वरूप मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या पैदा हो जाती हैं।

बहुत अधिक वर्कआउट

जो लोग जिम में जाइन करते ही बहुत अधिक व्यायाम करना शुरू कर देतें हैं उन्हें मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या शुरू हो जाती हैं। बहुत अधिक स्ट्रैचिंग करने से मांसपेशियों का दर्द स्थाई रूप ले लेता है।

विटामिन और खनिज पदार्थों की शरीर में कमी

शरीर में कुछ जरूरी विटामिन जैसे बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, विटामिन ई, खनिज पदार्थों जैसे सोडियम, पोटेशियम आदि की कमी हो जाती हैं तो मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन शुरू हो जाता हैं।  

किमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बाद

जिन लोगों को कैंसर उपचार के लिए किमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी चल रही हैं उन्हें मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो जाती हैं।

टिटनेस का टीका नहीं लगाना

जिन लोगों को चोंट लगी थीं और उन्होंने एक बार भी टिटनेस का टीका नहीं लगवाया उन लोगों में मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या बहुत पाई जाती हैं। 

• बच्चों का टीकाकरण चार्ट 💉


मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने पर क्या करें


मल्टी विटामिन और खनिज पदार्थों का सेवन करें

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या होनें पर बिना देरी किए मल्टी विटामिन और खनिज पदार्थों का सेवन चालू कर दें। अनार, पपीता,सेब, दूध, दही,छाछ,और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन आपकी मांसपेशियों को वे सभी जरूरी विटामिन और खनिज पदार्थ उपलब्ध कराएगा जिसकी जरूरत आपकी मांसपेशियों को हैं।

पानी भरपूर पीएं

यदि आप अधिक शारीरिक श्रम करतें हो, खिलाड़ी हो,और आपके यहां का वातावरण उमस और गर्मी वाला हो तो आपको अधिक पानी पीना चाहिए। दिनभर में पन्द्रह से बीस गिलास पानी के अलावा आपको नारियल पानी भी समय समय पर पीना चाहिए।

नारियल पानी उपलब्ध न‌ हो तो सप्ताह में एक दो बार ORS या नमक शक्कर का खोल बनाकर भी लें सकतें हैं। लेकिन जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे ORS लेनें से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।

मांसपेशियों की मालिश करें

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने पर नारियल तेल, सरसों तेल या तिल के तेल में से किसी एक तेल को हल्का गर्म कर मालिश कर सकतें हैं और गर्म कपड़े से सिकाई कर सकतें हैं।
तेल की मालिश करने से मांसपेशियों का रक्तसंचरण सुधरता हैं फलस्वरूप दर्द और ऐंठन में आराम मिलता हैं।

मांसपेशियों की मालिश करने के लिए बाजार में बहुत मसाज उपकरण उपलब्ध हैं जिनकी सहायता से आप बहुत बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

आइस पेक से सिंकाई

मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन में आइस पेक से सिंकाई बहुत राहत प्रदान करती हैं। बर्फ सूजनग्रस्त मांसपेशियों और रक्त नलिकाओं का सूजन कम करके दर्द से राहत प्रदान करती हैं।


मांसपेशियों और शरीर को आराम दें

यदि आप कोई काम कर रहे हो या ड्राइविंग कर रहे हो ऐसे समय पर मांसपेशियों में ऐंठन होने पर काम और ड्राइविंग रोक दें और हल्के हाथों से मांसपेशियों को दबाकर थपथपाएं ऐसा करने से मांसपेशियों को आराम मिलेगा। 

शरीर में खिंचाव महसूस होने पर अपने काम से कुछ समय ब्रेक लें और शरीर को ढीला छोड़ दें ऐसा करने से शरीर आरामदायक स्थिति में पहुंच जाएगा।

तनाव न लें

मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने में तनाव का बहुत बड़ा योगदान होता हैं। तनाव लेने से शरीर की मांसपेशियां खिंचाव पैदा होता हैं। अतः जितना हो सके तनाव लेने से बचें।

शराब तम्बाकू और धूम्रपान से दूर रहें

यदि मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की शिकायत हैं तो शराब, धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन बिल्कुल त्याग दें क्योंकि ये सब मांसपेशियों में से तरल पदार्थ कम कर शरीर से बाहर निकाल देतें हैं फलस्वरूप मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या स्थाई हो जाती हैं।

पर्याप्त नींद लें

सामान्यत: आठ घंटे की नींद शरीर को रिलेक्स करने के लिए पर्याप्त मानी जाती हैं इससे कम नींद लेने से मस्तिष्क और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा और जिन लोगों को मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या हैं उनकी समस्या ओर गंभीर हो सकती हैं।

मसल्स बनाने के लिए सप्लीमेंट ले रहें हैं तो डायटिशियन की सलाह लें

कुछ लोग बिना डायटिशियन की सलाह के मसल्स बनाने हेतू सप्लीमेंट लेते हैं । ऐसे लोग जब सप्लीमेंट बंद कर देते हैं तो मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन शुरू हो जाता हैं। अतः सप्लीमेंट लेने से पहले डायटिशियन से सलाह कर डोज का निर्धारण कर लें ताकि बाद में मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या से परेशान न होना पड़े।

लम्बें समय तक एक ही पोजीशन में न रहें

आप कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम कर रहें हों,लम्बी ड्राइव पर हो तो बीच में कुछ समय रूककर इधर उधर टहले ऐसा करने से शरीर का रक्त संचार ठीक बना रहेगा और मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या नहीं होगी। 

स्विमिंग करें

जिन लोगों को मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या रहती हैं यदि वे नियमित रूप से स्विमिंग करें तो मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ता हैं,और मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन की समस्या में राहत मिलती हैं।

• मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन होने पर धतूरे का प्रयोग कैसे करें यहां जानें

स्पाइनल स्ट्रोक क्या होता हैं

रीढ़ की हड्डी में दर्द खत्म करने की नई तकनीक

• जल के अचूक फायदे

• यूरिया साइकिल डिसआर्डर क्या होता हैं

• सिकल सेल एनिमिया

• शिलाजीत के फायदे

•9 नेचुरल सुपरफूड फार हेल्दी वेजाइना

• न्यूट्रेला वेट गेन पतंजलि के फायदे

लेखक✍️ healthylifestyehome

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...