सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Nail health - नेल पॉलिश रिमूव करें और देखे कैसी है आपकी सेहत

 Nail health

नेल पॉलिश आजकल हर स्त्री के नख श्रृंगार की अभिन्न वस्तु बन चुकी है। बाजार में इतनी तरह की नेल पॉलिश और नेल आर्ट मौजूद हैं कि हर समय स्त्री के नेल पर नेल पॉलिश लगी रहती हैं। 


लेकिन क्या आप जानते हैं आपके नेल या नाखून आपकी स्वास्थ्य समस्या को अर्ली स्टेज में डायग्नोसिस करने वाले बहुत ही महत्वपूर्ण स्वास्थ संकेतक हैं। अतः हर स्त्री को समय-समय पर नेल पॉलिश रिमूवर की मदद से नेल पॉलिश रिमूव करके नेल को देखते रहना चाहिए ताकि किसी बीमारी का संकेत होने पर तुरंत अगली डायग्नोसिस करवाकर उपचार शुरू किया जा सके।


तो आईए जानतें नेल के रंग के आधार पर बीमारी की पहचान कराने वाले कुछ health parameter को 

 
 
नेल पॉलिश, गुलाबी नेल पॉलिश




नाखून का पीला होना कौन सी बीमारी का संकेत होता है

नाखून या नेल का गहरा पीला होना पीलिया, हेपेटाइटिस और शरीर में खून की कमी होने का संकेत होता है। 

यदि नाखून हल्का-सा पीला हो रहा है तो यह अस्थमा, मधुमेह, हाइपोथायरायडिज्म का संकेत हो सकता हैं।

नाखून पीला होने के साथ मोटा हो रहा हो, नाखून की जड़ों और आगे के भाग में पपड़ी जमना फंगल इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। 

नाखून पीला होने के साथ यदि नाखून की चमक फीकी पड़ गई है तो यह शरीर में विटामिन और खनिज पदार्थों की कमी का संकेत हो सकता है।

नाखून यदि आगे से पीले और पीछे से हल्के गुलाबी होते हैं तो इसका मतलब है नाखून में कोई इंन्फेक्शन मौजूद हैं।
Nail health, नाखून पीला होना किस बीमारी का संकेत है


नाखून का नीला होना किस बीमारी का संकेत हो सकता है

नाखून का नीला रंग शरीर में आक्सीजन लेवल की कमी दर्शाता हैं। यदि नाखून नीले होने के साथ आगे से नीचे की ओर बढ़ने लगते हैं तो यह फेफड़ों के कमजोर होने या फेफड़ों की वायु कोशों में सूजन होने का संकेत हो सकता है।

नीला नाखून शरीर के बहुत अधिक ठंडे होने का संकेत भी हो सकता है ऐसा बहुत अधिक ठंडी जगहों पर रहने से हो सकता हैं। 

नाखून नीले होने के साथ पतले होना और नाखून की ग्रोथ कम होना शरीर में इंसुलिन कम बनने का संकेत भी होता हैं।


सफेद नाखून किस बीमारी का संकेत हो सकते हैं

सामान्य सफेद और हल्के गुलाबी नाखून एक स्वस्थ व्यक्ति की निशानी मानी जाती है किंतु यदि नाखून बहुत अधिक सफेद दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है शरीर में खून की कमी है।

बहुत अधिक सफेद नाखून शरीर में जिंक और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी का संकेत भी हो सकतें हैं।

नाखूनों पर जगह-जगह सफेद चकते होना शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम का कमजोर होना दर्शाता हैं। 

नाखून पर सफेद निशान बहुत बड़े मैदान के आकार में फैले हुए हो तो इसका मतलब है शरीर में त्वचा संबंधी बीमारी जैसे दाद खाज खुजली हो सकती हैं। 

लम्बें समय तक हाथ यदि पानी के सम्पर्क में रहते हैं तो भी नाखून सफेद हो सकतें किंतु यह परिस्थिति कुछ ही समय के लिए रहती हैं कुछ समय पश्चात नाखून फिर सामान्य रंग रुप में आ जातें हैं।

काले धब्बें या काली धारियों वाले नाखून


 नाखून के आगे के भागों में हल्के काले धब्बें दिखाई देना शरीर में आक्सीजन की कमी होने का संकेत होता है।

यदि नाखून के बीचों बीच से एक गहरी काली लाइन निकलकर सीधे खड़ी दिशा में बढ़ती है तो इसका मतलब है कि यह त्वचा संबंधी कैंसर की शुरुआत हैं। यदि इस प्रकार की कोई चीज दिखाई देती हैं तो तुरंत जांच करवाना चाहिए।

नाखून का पूरा एक साथ काला होना  नाखून में संक्रमण की वजह से भी हो सकता है।


उभरते हुए टेढ़े मेढे भद्दे नाखून

उभरे हुए टेढ़े मेढे और भद्दे नाखून जिनको हाथ लगाने पर उभरा हुआ भाग महसूस किया जा सकता है और जो देखने में प्राकृतिक गंदे दिखाई देते हो ऐसे नाखून शरीर में आर्थराइटिस होने का संकेत देते हैं।

नाखून में इस प्रकार की समस्या नाखूनों के ऊतकों में खराबी की वजह से भी हो सकता है।

किडनी संबंधित बीमारी होने पर भी नाखून भद्दे और टेढ़े मेढे दिखाई देते हैं।

लाल नाखून होना किस बीमारी का संकेत हो सकता है

लाल नाखून और उसमें सूजन होना नाखून में संक्रमण होने की वजह से हो सकता हैं।

यदि नाखून पर बहुत अधिक दबाव डाला जाए तो भी नाखून लाल हो सकतें हैं।

गुलाबी नाखून जो ऊपर की ओर मुढे हुए हो 


ऐसे नाखून जो बहुत गुलाबी हो और आगे से ऊपर की ओर मुढ रहें हों इनसे पता चलता है कि ह्रदय संबधी कोई बीमारी  है। ऐसा शरीर में अधिक लोह तत्व के अवशोषण यानि हीमोक्रोमेटोसिस की वजह से भी हो सकता हैं।

नाखून के आगे वाले भाग पर गुलाबी लाइन जो संकरी दिखाई देती है इसका मतलब है यह टेरीज नेल है और ऐसा किडनी संबंधित बीमारी होने का संकेत हो सकता हैं।

नाखून घीसना 

नाखून यदि कोई वजह से घीस रहें हैं तो कोई बात नहीं किंतु अकारण नाखून घीस रहें हैं तो ऐसा प्रोटीन की कमी से हो सकता है। 

आप जानते हैं कि हमारे नाखून केरोटीन से बने होते हैं और यदि इसकी कमी होती है तो नाखूनों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।

हेल्दी नाखून

जो नाखून हल्के गुलाबी, सफेद और चमकीले होते हैं, जिन्हें  दबाकर छोड़ने पर खून तेजी से वापस उसी स्थान पर भर जाएं और नाखूनों की जड़ से लगता अर्धचंद्राकार निशान स्पष्ट दिखाई दे इस प्रकार के नाखून हेल्दी होते हैं।

• जीवनसाथी के साथ नंगा होकर सोना चाहिए या नहीं

• weight loss कैसे करें

• महिलाओं की कामेच्छा बढ़ाने के घरेलू उपाय

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...