सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

5 तरीकों से आप फलों और सब्जियों से अधिक पोषण प्राप्त करेंगे ।5 Tricks for getting enough fruits and vegetables

 फल और सब्जियां जीवन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन फल और सब्जियों को आहार में शामिल करना दिनोदिन मुश्किल हो रहा हैं चाहतें हुए भी आप और आपके बच्चों के लिए फल और सब्जियों की पर्याप्त मात्रा मिलना मुश्किल हो रहा हैं।

Fruit and vegetables ,फल और सब्जियां


प्रोड्यूस फॉर बेटर हेल्थ फाउंडेशन की 2020 स्टेट ऑफ द प्लेट रिपोर्ट के अनुसार, पोषण विशेषज्ञों की सलाह की अधिक फल और सब्जियां खाएं के बावजूद पिछले छह वर्षों में खपत में गिरावट आई है। 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्क, जो आमतौर पर सबसे अधिक फल और सब्जियां खाते हैं, में सबसे महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है।


सब्जियों और फलों का समुचित सेवन किसी भी उम्र के व्यक्तियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि फल और सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और फायबर बीमार होने से बचाते हैं।


अमेरिकी स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञों का कहना हैं कि जैसे जैसे उम्र बढ़ती हैं वैसे वैसे व्यक्ति में ह्रदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ती जाती हैं। किन्तु आहार में सब्जियों और फलों की पर्याप्त मात्रा इन बीमारियों से बचाती हैं और शरीर को पोषण देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं।


फलों में मौजूद एस्कार्बिक एसिड शरीर में आयरन तत्व के अवशोषण की दर को बढ़ा देता हैं जो उम्र बढ़ने के साथ पैदा होने वाली एक बहुत आम समस्या हैं।


सन् 2017 में फ्रंटियर इन एजिंग न्यूरो साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार 65 वर्ष से अधिक के जिन लोगों में नियमित फल और सब्जियां सेवन की आदत थी उनकी ह्रदय की कार्यप्रणाली बेहतर पाई गई।


एक बार में कितने फल और सब्जी खाना चाहिए


अमेरिकन डायटिशियन और अमेरिकन फूड़ डायट्री गाइडलाइंस के अनुसार चार भाग भोजन में से दो भाग फल और सब्जियों का होना चाहिए और इन फल और सब्जियों में मौसमी फल और अलग अलग तरह की सब्जियां शामिल होना चाहिए ताकि समुचित और पर्याप्त पोषण प्राप्त हो सकें।


भारत में फलों और सब्जियों की लोगों तक आसान पहुंच में क्या समस्या हैं


1.कीमत


भारत में फलों और सब्ज़ियों की सामान्य आदमी तक आसान पहुंच में फलों और सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत बहुत बढ़ी बाधा हैं जिसके कारण आम आदमी बेहतर पोषण स्तर प्राप्त करने से वंचित रह जाता हैं।


2.आसान पहुंच की कमी


देश के दूरस्थ क्षेत्रों और पोषण की कमी वाले राज्यों में फलों और सब्जियों की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हैं और जिन क्षेत्रों में फल और सब्जियों की भरपूर पैदावार हैं वहां से इन फलों और सब्जियों को दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए पर्याप्त कोल्ड चेन भी नहीं हैं फलस्वरूप ऐसे लोग जो फल और सब्जियों का सेवन करना चाहते हैं उन्हें भी फल और सब्जियों की वेराइटी नहीं मिल पाती हैं।



3.जंक फ़ूड और फास्ट फूड का बढ़ता चलन


युवाओं में जिस तेजी के साथ फास्ट फूड और जंक फूड का चलन हुआ है उसने भी शरीर में पोषण की कमी पैदा की हैं। आकर्षक विज्ञापन और फास्ट फूड में डाले जाने वाले एजिटोमोटो जैसे तत्वों की गिरफ़्त में आकर युवा फल और सब्जियों से परहेज़ करने लगा हैं। कालेज और स्कूल के आसपास मौजूद फास्ट फूड स्टॉल की भरमार से आसानी से समझा जा सकता हैं कि युवाओं में पोषण का स्तर क्या होगा।


ऐसे में फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन कैसे किया जाए इस विषय पर बहुत अधिक सोचने की आवश्यकता है


आईए जानतें उन 5 तरीकों के बारें में जिनसे फल और सब्जियों का अधिक सेवन संभव होता हैं


1.फल और सब्जियों का आपके मनपसंद भोजन में शामिल करना


जो भी भोजन आप खातें हैं उनमें फलों और सब्ज़ियों को मिलाकर खाना शुरू करें उदाहरण के लिए सेंडविच के बीच में मौसमी फलों को रखकर खाएं।

दही और दूध में मिलाकर फल का सेवन करें ।

पिज्जा या नूडल्स में मिलाकर सब्ज़ियों का सेवन करना चाहिए।


2.धीरें धीरें जंक फूड को कम करना शुरू करें


धीरें धीरें जंक फूड के स्टाल और घर में जंक फूड बनाना कम करें इसके स्थान पर फल और सब्जियों के बाजार में जाना शुरू करें ऐसा करने से फल और सब्जियों के प्रति रूचि पैदा होगी और ये आपके पोषण स्तर को उन्नत करने में मदद करेंगे।


3.फल और सब्जियों से बनने वाले रुचिकर पकवान के बारे में सर्च करें


आप यदि एक ही प्रकार की रैसिपी बनाकर उब गए हैं तो गूगल या यूट्यूब पर उन रूचिकर पकवानों को बनाना सीखें जो आपने अभी तक नहीं बनाएं हैं।


4.सप्ताह में एक दिन उपवास करें


बढ़ती उम्र के साथ जीभ की स्वाद ग्रंथियां कमज़ोर होना शुरू हो जाती हैं और गेस्ट्रिक जूस भी कम बनने लगता हैं फलस्वरूप भोजन में स्वाद नहीं आता और भोजन देर से पचता हैं चूंकि भारत में फलों का सेवन अधिकांश लोग भोजन के बाद करतें हैं अतः पेट भरा होने के कारण वे फलों से प्राप्त होने वाले पोषण को प्राप्त नहीं कर पातें।


सप्ताह में एक दिन उपवास करने से न केवल भूख खुलकर लगती हैं बल्कि भोजन के प्रति रूचि पैदा होती हैं और बाद में फलों का सेवन करने से फलों से मिलने वाले तत्व सही तरीके से आंतों द्वारा अवशोषित होते हैं।


5.मौसमी फलों और सब्जियों को महत्व दें


भोजन में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करने से पोषण का स्तर तो प्राप्त होता ही हैं बल्कि मौसमी फल और सब्जियां सस्ती भी होती हैं। जिन्हें आसानी से हर वर्ग उपयोग कर सकता हैं।

Author:: Dr P.K.vyas 

B.A.M.S., Ayurveda Ratn



यह भी पढ़ें

• डायबिटीज में कोंन से फल खाना चाहिए



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Corona third wave : से बचने के सबसे बेस्ट तरीके

corona third wave की आहट सुनाई देने लगी हैं और इस corona third wave की चपेट में वो लोग अधिक हैं जिन्होंने corona vaccine की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोस्तों एक बात समझना बहुत जरूरी हैं कि कोराना अब आपके बीच बहुत लम्बें समय तक रहने वाला हैं यह अब आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस वायरस के प्रति अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं या फिर कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता के साथ कोरोना को आप पर हावी करवाना चाहते हैं। यदि कोरोनावायरस को खतरनाक वायरस से सामान्य फ्लू वायरस के रुप में बदलना हैं तो आपको प्राचीन आयुर्वेद जीवनशैली को हर हाल में अपनाना ही पड़ेगा। तो आईए जानतें हैं 8 बेस्ट तरीकों के बारें में 1.सुबह शाम दोड़ना शुरू करें कोरोनावायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र पर हमला करता हैं,कोरोना की दूसरी लहर में में अनेक लोग श्वसन तंत्र फैल हो जानें से मरें थे। ऐसा corona third wave  में न हो इसकी तैयारी हमें पहले से ही करना है।  मैंने अपने निजी अनुभव से देखा हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में खिलाड़ीयों को कोरोना के हल्के लक्षण ही प्रकट हुए थे और कोई भी खिलाड़ी गंभीर रूप से श्वसन तंत्र के संक्रमण से प्रभावित ...

Beauty tips: सर्दियों के लिए ये ब्यूटी टिप्स बहुत काम आएंगे

सर्दियाँ शुरू होतें ही बर्फीली हवाएं त्वचा को रूखा करना शुरू कर देती हैं यदि त्वचा का सही देखभाल इस दोरान नही की गई तो त्वचा को काफी नुकसान पंहुच सकता हैं और त्वता कठोर, फटी फटी सी ,काली झाइयुक्त हो जाती हैं जिसें बाद में सामान्य रूप में बदलना बहुत मुश्किल होता हैं । तो आईयें जानतें हैं 4 miracles ways to look Beautiful In Winter In Hindi ब्यूटी टिप्स सर्दियों में त्वचा की देखभाल कैंसे करें  सर्दियों में ब्यूटी टिप्स 1.सर्दियों में चेहरें की त्वचा की देखभाल कैंसें करें  सर्दियाँ शुरू होतें ही सबसे पहलें यदि कोई त्वचा फटती हैं तो वह हे चेहरे की त्वचा  बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं । इसलिए इसकी देखभाल भी उसी अनुरूप करनी होती हैं ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही चेहरें पर भाप लेना शुरू कर दें ऐसा पूरी सर्दी के दोरान तीन चार बार करें इससे चेहरें की त्वचा पर स्थित मृत कोशिकाएँ आसानी से निकल जाएंगी और स्वस्थ कोशिकाएँ भाप से मुलायम हो जाएगी फलस्वरूप सर्द हवाओं के कारण चेहरें की त्वचा रूखी नही रहेगी ।  सर्दियाँ शुरू होतें ही अच्छी कंपनी के माश्चुराजर साबुन या माश्चुराइ...

*पेट के रोग*

*पेट के रोग* *👉🏻(कब्ज) (वायुविकार, अजीर्ण) हमारे द्वारा भोजन ग्रहण करने के बाद उसका पाचन संस्थान द्वारा पाचन होता है। मुँह में ग्रास के चबाने के साथ ही पाचन क्रिया की शुरूआत हो जाती है। उसके बाद ग्रास नली द्वारा आमाशय में पहुँच कर भोजन के पचने की क्रिया आरंभ होती है। अगर इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट होती है। तो फिर भोजन सही ढंग से नहीं पचता तथा अपच होती है और फिर कब्ज होती है। सही ढंग से मल का न निकलता ‘कब्ज़' कहलाता है यह रोग अधिक तनाव के कारण भी होता है। देर रात तक जागने, भोजन कम करने या ज्यादा तला भुना या चिकना भोजन करने से या किसी बिमारी के कारण भी हो सकता है। शोक, दुख, चिन्ता के कारण भी कब्ज हो जाता है। इसमें पेट में गैस बनने लगती है। हवा पास नहीं होती, खट्टी डकारें आती हैं तथा जी मिचलाने लगता है। इसके घरेलु उपचार निम्न हैं।* 1. अदरक की चटनी नमक मिलाकर चाटने से गैस पास होने लगती है। अदरक के रस में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से रोग में आराम मिलता है यदि अवश्यक लगें तो एक दो चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।  2. सौंठ + कालीमिर्च + पीपल को बराबर मात्...