उज्जैन के दर्शनीय स्थल। UJJAIN KE DARSHNIY STHAL उज्जैन का ऐतिहासिक परिचय ::: उज्जैन भारत के मध्यप्रदेश राज्य में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पौराणिक और ऐतिहासिक नगर हैं । इस नगर को अवन्तिका,कनकश्रृंगा,,उज्जयिनी,प्रतिकल्पा,कुमुदवती,पद्मावती,अमकावती ,कुशस्थली,भोगवती,विशाला आदि पौराणिक नामों से जाना जाता हैं । उज्जैन के दर्शनीय स्थल [Ujjain ke darshniy sthal] में ऐसे कई विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हैं जिनके दर्शन हेतु देश विदेशों से लाखों श्रद्धालु आते हैं । वर्तमान उज्जैन 75 डिग्री 50 अंश पूर्व देशांतर व 23 डिग्री 11 अंश उत्तरी अक्षांश पर क्षिप्रा नदी के दाहिनें तट पर समुद्र से 1698 फुट की ऊँचाई पर मालवा के पठार पर स्थित हैं । प्राचीन उज्जैन नगरी वर्तमान उज्जैन के उत्तर में स्थित गढ़कालिका क्षेत्र में स्थित थी । सूर्य के ठीक नीचें की स्थिति उज्जैन के अलावा संसार के अन्य किसी स्थान की नही हैं । इसके अक्षांश व सूर्य की कांति दोनों 24 अक्षांश हैं । आइये जानते हैं उज्जैन के दर्शनीय स्थल के बारे में 1.महाकाल मंदिर 🚩 महाकाल भारत भर में फैले...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं