बकायन नीम बकायन नीम के फायदे Bakayan neem KE fayde बकायन नीम ::: बकायन नीम का पेड़ भारतवर्ष में पाया जाता हैं । किन्तु पंजाब हिमाचल प्रदेश हरियाणा आदि क्षेत्रों में यह प्राकृतिक रूप से उगता हैं । बकायन नीम का पेड़ 32 से 40 फुट तक ऊँचा और छायादार होता हैं । इसके पत्ते नीम के पत्तों की ही तरह किन्तु नीम के पत्तों से बड़े होतें हैं । बकायन नीम के फल गुच्छों में लगतें हैं और पकनें पर पीले रंग के हो जातें हैं । बकायन नीम का तेल इसके फलों से निकाला जाता हैं । तथा फाल्गुन मास में बकायन नीम के पेड़ से एक प्रकार का दूधिया रस निकलता हैं । जो जहरीला होता हैं । बकायन नीम का संस्कृत नाम संस्कृत में बकायन नीम को वृहत निम्ब,गैरिका,गिरिपक्षा,क्षीरा,और महाद्राक्षा कहतें हैं । बकायन नीम के हिन्दी नाम बकरेला ,महानिम्ब,द्रेक और बकायन निम्ब बकायन नीम का लेटिन नाम बकायन नीम को लेटिन भाषा में melia Azedaracha कहतें हैं । बकायन नीम की प्रकृति आयुर्वेद मतानुसार बकायन नीम शीतल,रूक्ष,और कड़वा माना जाता हैं । ...
Healthy lifestyle सामाजिक,मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उन्नत करते लेखों की श्रृंखला हैं